{"_id":"5bdeffa2bdec2269960bbb5b","slug":"cm-yogi-adityanath-and-baba-ramdev-photos-in-gyan-kumbh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब ज्ञान के 'महाकुंभ' में एक मंच पर एक साथ आए दो योगी, तस्वीरों में देखिए गजब की केमिस्ट्री...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब ज्ञान के 'महाकुंभ' में एक मंच पर एक साथ आए दो योगी, तस्वीरों में देखिए गजब की केमिस्ट्री...
Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 05 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी और बाबा रामदेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की शिक्षा नीति को व्यवहारिक तौर पर बदलने की जरूरत है। हमारे छात्र आज डिग्री लेकर भी बेरोजगार घूमते हैं, जनता के टैक्स से चलने वाले विवि में भारत विभाजन के नारे लगते हैं। कहीं न कहीं यह हमारी शिक्षा नीति की कमी है। पतंजलि योगपीठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसे ही कई सूत्र दिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें अपने शिक्षकों को लगातार अपडेट करने की जरूरत है।
2 of 5
सीएम योगी और बाबा रामदेव
इसके लिए हर छह माह में कोई रिफ्रेशर कोर्स संचालित होना चाहिए। न केवल विवि बल्कि महाविद्यालयों के शिक्षकों का भी नियत प्रशिक्षण होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव-गांव तक किसानों को सोइल हेल्थ समझाने के लिए जरूरी है कि उस परिधि के महाविद्यालय की लैब को अपडेट किया जाए। वहां के छात्रों को रोजगार मिलेगा तो किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बनाने की जानकारी मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा में परिवर्तन के तहत सभी विवि में समान पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रमों में सामाजिक, भौगोलिक जरूरतों का ख्याल रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से यूपी के सभी पॉलिटेक्निक को उद्योगों से जोड़ा गया है, वैसे ही कौशल विकास में सभी राज्यों को पहल करने की जरूरत है।
3 of 5
सीएम योगी और बाबा रामदेव
सीएम योगी आदित्यनाथ इस बात पर चिंतित नजर आए कि जो ज्ञान हमारे पूर्वजों ने दिया था, उस पर किसी दूसरे की मुहर लग गई। दुनिया को शून्य और दशमलव देने वाले भारत के गणितज्ञ आर्यभट्ट ने ही त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने का सूत्र दिया लेकिन बाद में इसे पाइथागोरस के नाम से जाना गया। इसी प्रकार, आचार्य भास्कराचार्य ने हमें गति के नियम से परिचित कराया लेकिन इसे न्यूटन का नियम बताया गया। उन्होंने इस पर चिंता जाहिर की। सीएम ने कहा कि वेद-पुराणों पर ही पूरी दुनिया का विज्ञान टिका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सीएम योगी और बाबा रामदेव
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नाम की ही महत्ता है। अगर इसकी महत्ता न होती तो कोई अपना नाम रावण क्यों नहीं रख लेता। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने एक तिथि तय की है, जिसके बाद मां गंगा साफ हो जाएगी। 15 दिसंबर के बाद यूपी के क्षेत्र में गंगा में एक भी नाला नहीं गिरेगा। इसके लिए बड़े पैमाने पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट या अन्य तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सीएम योगी और बाबा रामदेव
सीएम योगी ने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला, उस वक्त यूपी में अराजकता का माहौल था। महीने में कम से कम दो दंगे होते थे। अपहरण आम बात थी। हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का अनुपालन नहीं हो पाता था। आज यूपी में शांति है। ज्ञानकुंभ के समापन सत्र में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख स्वामी रामदेव ने कहा कि देश के किसी भी एक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी किसी योगी को मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई योगी जब जिम्मेदारी संभालता है तो यूपी जैसा रामराज्य आता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।