फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cm Dhami B'day: हारकर जीतने वाले सियासी बाजीगर बने धामी, लोग कहते हैं- फ्लॉवर नहीं फायर भी हैं पुष्कर

Fri, 16 Sep 2022 04:10 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami 48th BirthDay political career birthday wishes Pm Modi Amit Shah Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की सोची और इसी के साथ प्रदेशवासियों से मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। जन्मदिन के अवसर पर गृह अमित शाह सहित तमाम राजनेताओं और सितारों की ओर से उन्हें बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। आज जानिए उनके बारे में खास बातें..



शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव पहुंचकर पहले महादेव का आशीर्वाद लिया। अपने परिवार के साथ सीएम यहां पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महिला मोर्चा की महिलाएं धार्मिक स्थलों, गंगा निकारे व शिवालयों में 48-48 दीपक जलाकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की जा रही है। सुबह छह बजे संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया।

पुष्कर सिंह धामी का जन्म जनपद पिथौरागढ़ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडीहाट में हुआ है। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। 

हारकर भी जीते धामी
खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बाद भी उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बने रहे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और इसी के साथ उत्तराखंड में एक नया इतिहास जुड़ा। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पूरे उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान बना ली और देवभूमि के युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ गई। 

CM Pushkar Singh Dhami 48th BirthDay political career birthday wishes Pm Modi Amit Shah Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय नेताओं की परिक्रमा के साथ ही दिल्ली दरबार में बाकायदा लॉबिंग शुरू हो गई थी, लेकिन कुर्सी के दावेदार बड़े-बड़े दिग्गजों को चित कर सीएम धामी मोदी-शाह की आंखों का तारा बनने में कामयाब रहे थे।

CM Pushkar Singh Dhami 48th BirthDay political career birthday wishes Pm Modi Amit Shah Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक सफर

1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली
2001 तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी भी रहे
2005 -भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष
2012-  विधायक बने
2013 -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
2017- दूसरी बार विधायक बने
2021- मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami 48th BirthDay political career birthday wishes Pm Modi Amit Shah Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

पुष्कर फ्लॉवर भी और फायर भी। चुनाव प्रचार के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के बाद सीएम धामी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

ये भी पढें...CM Dhami Birthday: मुख्यमंत्री ने किया संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ, प्रदेशवासियों से मिले प्यार का जताया आभार

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami 48th BirthDay political career birthday wishes Pm Modi Amit Shah Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने चुनाव हारने के बावजूद धामी को फिर कमान सौंपी। और इस तरह वह हारकर भी बाजीगर बन गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed