फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushkar Singh Dhami: राजधानी में सीएम का मेगा रोड शो, सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव...तस्वीरों में देखें

Thu, 07 Mar 2024 03:23 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Mar 2024 03:23 PM IST
विज्ञापन
CM Dhami mega road show in Dehradun sashakt nari samridh nari celebration on Women's Day many routes changed
सीएम पुष्कर सिंह धामी का राजधानी देहरादून में मेगा रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सशक्त नारी समृद्ध नारी कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी ने राजधानी देहरादून में मेगा रोड शो किया। बन्नू स्कूल में नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम के स्वागत के लिए रेसकोर्स क्षेत्र में दोनों ओर भारी संख्या में महिला शक्ति खड़ी रही।



रोड शो को देखते हुए कई मार्गों के रूट बदले हुए रहेंगे। विक्रमों के रूट को भी बदला गया है। हालांकि, यह डायवर्जन आवश्यकतानुसार ही किया जाएगा। मसलन यदि भीड़ बड़ी तो रूट को छोटा या डायवर्ट किया जा सकता है।

इसके साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित की गई है। रूट डायवर्जन व्यवस्था दोपहर एक बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी। एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र विशेष में आने पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग भी करने की अपील की गई है।

रोड शो का रूट

होटल अभिनंदन -अंबर पैलेस तिराहा–रेसकोर्स बन्नू स्कूल चौक से कार्यक्रम स्थल
 

CM Dhami mega road show in Dehradun sashakt nari samridh nari celebration on Women's Day many routes changed
रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विक्रम और मैजिक के लिए ट्रैफिक प्लान

रूट नंबर तीन- आराघर से सीएमआई से एमकेपी होते हुए बुद्धा चौक की ओर भेजे जाएंगे

रूट नंबर पांच-आवश्यकतानुसार रेलवे गेट से डायवर्ट किया जायेगा

रूट नंबर आठ-आवश्यकतानुसार रेलवे गेट से डायवर्ट किया जाएगा

रूट नंबर सात व नौ-बिंदाल चौक से आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा

रूट नंबर दो-आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा

CM Dhami mega road show in Dehradun sashakt nari samridh nari celebration on Women's Day many routes changed
रोड शो में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बाहर से आने वाली बसों के लिए पार्किंग

ऋषिकेश हरिद्वार रोड की ओर से आने वाली बस-धर्मपुर – नेगी तिराहा – गेट नंबर दो से पुलिस लाईन ।

विकासनगर, ,शिमला बाईपास, मसूरी रोड की ओर से आने वाली बस-चकराता रोड–सुभाष रोड से पीएनबी बैंक के पास लोगों को उतारेंगी और गुरुद्वारा ग्राउंड में पार्क होंगी।रायपुर की ओर से आने वाली बस-फव्वारा चौक–आराघर टी–जंक्शन–सिद्धार्थ रेजीडेंसी के पास लोगों को उतारेंगी और परेड ग्राउंड में पार्क होने के बाद गुरुद्वारा ग्राउंड रेसकोर्स व दामिनी चौक से पीएनबी तिराहा तक सड़क के एक ओर पार्क होंगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami mega road show in Dehradun sashakt nari samridh nari celebration on Women's Day many routes changed
सशक्त नारी समृद्ध नारी उत्सव - फोटो : अमर उजाला

रोड शो में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग

रेलवे स्टेशन, रेसकोर्स और आराघर में खाली होने के बाद परेड ग्राउंड में पार्क किए जा सकेंगे

गुरुद्वारा ग्राउंड व पुलिस लाइन पार्किंग भर जाने के बाद वाहनों को परेड ग्राउंड में पार्क किया जा सकेगा

ये भी पढ़ें...Dehradun: दोहरा झटका...तो क्या आधा-अधूरा स्मार्ट सिटी ही रहेगा देहरादून? सिटीज 2.0 प्रोजेक्ट से हुआ बाहर

विज्ञापन
CM Dhami mega road show in Dehradun sashakt nari samridh nari celebration on Women's Day many routes changed
सीएम धामी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

बैरियर

1- दामिनी चौक 2- गुरुनानक चौक 3- बन्नू स्कूल चौराहा 4- नेगी तिराहा 5- पीएनबी तिराहा 6- अभिनंदन होटल त्यागी रोड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed