फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिटफंड में इनवेस्ट करते हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर, वरना गवां देंगे सारी जमा-पूंजी

Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Tue, 19 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Chit Fund investment fraud Alert
savings

अगर आप चिटफंड में इनवेस्ट करते हैं तो ध्यान से पढ़ लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

Chit Fund investment fraud Alert
money

उत्तराखंड के बागेश्वर में लखनऊ की दो चिटफंड कंपनियां स्थानीय निवेशकों के लाखों रुपये लेकर फरार हो गईं। इसका खुलासा होते ही निवेशक भड़क गए। उन्होंने शनिवार को कंपनी के स्थानीय कार्यालय में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। गुस्साए निवेशकों ने कोतवाली का घेराव कर जमा रकम दिलाने की मांग की। 2016 में लखनऊ में पंजीकृत दो गैर बैंकिंग कंपनियों ने बागेश्वर में अपनी शाखा खोली थी। तहसील रोड में दोनों कंपनियों एवरग्रीन मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी और एवरग्रीन एग्रो मल्टीस्टेट कोआपरेटिव सोसायटी ने अपना कार्यालय बनाया था। लखनऊ निवासी प्रदीप गुप्ता और सिद्धार्थ गुप्ता इन कंपनियों के निदेशक थे।
 

Chit Fund investment fraud Alert
money

इन कंपनियों के निदेशकों के मोबाइल नंबर बंद हैं। स्थानीय संचालिका ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से निदेशकों से संपर्क का प्रयास कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा। लखनऊ मुख्य शाखा में ताले पड़ चुके हैं। इन कंपनियों ने यहां स्थानीय एजेंटों के माध्यम से निवेश करवाना शुरू कर दिया। कंपनियों ने एफडी, आरडी और दैनिक जमा की स्कीम चलाई थी। इन योजनाओं के एवज में निवेशकों को बेहतर ब्याज का भरोसा दिया गया था। अधिक फायदे के फेर में सैकड़ों स्थानीय लोगों ने इन स्कीमों में निवेश किया। शनिवार को निवेशकों को इन कंपनियों के बंद होने की जानकारी मिली तो वे भड़क गए। गुस्साए निवेशक एकजुट होकर कंपनियों की स्थानीय शाखा में पहुंचे और जमा की गई रकम लौटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chit Fund investment fraud Alert
money

संचालिका के रकम लौटाने में असमर्थता जताने पर निवेशक और भड़क गए। उन्होंने कार्यालय में हंगामा करना शुरू कर दिया। भड़के निवेशक तोड़-फोड़ और अभद्रता पर उतारू हो गए। सूचना पर पुलिस मौके से संचालिका और एजेंटों को कोतवाली ले आई। पीछे-पीछे निवेशक भी कोतवाली पहुंचे और प्रभारी कोतवाल का घेराव कर दिया। इस दौरान स्थानीय निवासी भावना मर्तोलिया, कैलाश भोटिया, नरेश, कृष्ण कुमार, रोशनी देवी, शांति देवी, दयाल सिंह, खीम पाल, प्रकाश सिंह आदि निवेशकों ने कंपनी के निदेशक और संचालिका पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर कोतवाली में घंटों तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही। बाद में पुलिस ने संचालिका से लिखित इकरारनामा लिया। इसके तहत निवेशकों को रकम लौटाने के लिए तीन माह की मोहलत दी गई। प्रभारी कोतवाल एसएस नयाल ने बताया कि यदि तीन माह के भीतर निवेशकों की रकम नहीं मिली तो संचालिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Chit Fund investment fraud Alert
money

केंद्र सरकार और यूपी सरकार द्वारा ऐसी फर्जी कंपनियों के खिलाफ अभियान चलाने के  दौरान ये कंपनियां मई 2017 में बंद हो चुकी थीं, लेकिन बागेश्वर में इनका दफ्तर चलता रहा। पहले स्थानीय निवेशकों को इसका पता नहीं चला। शक होने पर कुछ निवेशकों ने पड़ताल की तो कंपनियां बंद होने की जानकारी मिली। निवेशकों ने पुलिस को कंपनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई की रिपोर्ट से जुड़ी अखबार की कटिंग भी दिखाई।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed