फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2022: नहाय खाय पर हुई घरों की साफ-सफाई, आज दूसरे दिन खरना, 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

Sat, 29 Oct 2022 03:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna Nirjala fast 36 hours Dehradu Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा त्योहार शुक्रवार से नहाय खाय पर घरों की साफ सफाई के साथ शुरू हो गया है। भगवान सूर्य और छठी माता को समर्पित छठ पर्व चार दिन चलेगा। छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। व्रत को महिलाओं के साथ पुरुष भी रखते हैं।



नारायण ज्योतिष संस्थान के संस्थापक आचार्य विकास जोशी ने बताया कि कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन शुक्रवार को नहाय खाय पर महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई की। घरों में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बना। दूसरे दिन आज शनिवार को खरना है। इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाएंगी और रात को ग्रहण करेंगी। प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है। 



इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। व्रती महिलाएं या पुरुष पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 37 मिनट है।

Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna Nirjala fast 36 hours Dehradu Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ महापर्व - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य 31 अक्तूबर को सप्तमी में चौथे दिन व्रती पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna Nirjala fast 36 hours Dehradu Haridwar Uttarakhand news in hindi
आगरा: छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद छठ पूजा का समापन होगा। फिर व्रत पारण किया जाता है। इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna Nirjala fast 36 hours Dehradu Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में छठ पर 30 अक्तूबर को त्रिवेणी घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम मचेगी। कार्यक्रम में महुआ चैनल के कलाकार मनोज यादव और विरहा गीतकार अनीता राजभर अपने श्रृंखलाबद्ध गीतों की प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल जनवरी में होगी

विज्ञापन
Chhath puja 2022 Today nahay khay kharna Nirjala fast 36 hours Dehradu Haridwar Uttarakhand news in hindi
छठ पर्व पर पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम गंगा घाट और तट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देना और सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed