फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: कौन था वो वीआईपी जिसे देनी थी 'स्पेशल सर्विस'? हत्या के एक महीने बाद भी नहीं खुल सका राज

Fri, 28 Oct 2022 09:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Oct 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest Mystery not solved even after one month of murder
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में कौन सा वीआईपी आने वाला था, यह बात अंकिता की हत्या के एक माह बाद भी राज बनी हुई है। किसी को बचाने की कोशिश हो रही है या फिर वाकई यह वीआईपी कमरे वाली थ्योरी है। इन सब सवालों के जवाब एसआईटी अब तक नहीं खोज पाई है।



हालांकि, एसआईटी के अधिकारी अब भी इस दिशा में जांच करने का दावा कर रहे हैं। कुछ अधिकारी वीआईपी कमरे वाली थ्योरी पर भी विश्वास कर रहे हैं।  दरअसल, 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। अगले दिन वनंत्रा के मालिक और उसे दोस्तों ने ही पटवारी पुलिस को सूचना दी थी, मगर पटवारी पुलिस अंकिता को खोजने में नाकाम रही।

Uttarakhand: सरकार ने पौड़ी के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान हटाए, पढ़ें आखिर क्यों हिली दोनों अफसरों की कुर्सी?

इस पर जांच रेगुलर पुलिस को दी गई। 22 सितंबर को पता चला कि अंकिता की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अगले दिन अंकिता का शव भी बरामद हो गया। इसके बाद अंकिता और उसके दोस्त की चैट वायरल हुई। इसमें पता चला कि रिजॉर्ट में 19 सितंबर को किसी वीआईपी को आना था।

Ankita Murder Case: VIP Guest Mystery not solved even after one month of murder
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

पुलकित अंकिता पर उसे विशेष सर्विस देने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने पुलकित और उसे दो दोस्तों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वीआईपी की खोज करने में नाकाम रही। बार-बार सोशल मीडिया पर भी इस वीआईपी का नाम पता करने की मांग उठी, लेकिन पुलिस उसका नंबर तक नहीं खोज पाई।

Ankita Murder Case: VIP Guest Mystery not solved even after one month of murder
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, इस दौरान वहां आने वाले और रिजॉर्ट को बुक कराने वालों से पूछताछ की गई, मगर इस वीआईपी का पता नहीं चल सका। इस बीच एक बात सामने आई कि वहां पर वीआईपी सूट हैं। इनमें ठहरने वालों को ही वीआईपी कहा जाता है, लेकिन जिस तरह से इस रिजॉर्ट में राजनीतिज्ञों का आना जाना लगा रहता था, उससे इस बात को बल मिल रहा था कि यहां वाकई किसी सफेदपोश वीआईपी को आना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest Mystery not solved even after one month of murder
वनंत्रा रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी की टीम - फोटो : अमर उजाला

यह वीआईपी कौन है, इस सवाल का जवाब एसआईटी अब भी खोज रही है। एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। फिलहाल, साक्ष्यों की एफएसएल रिपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का संकलन चल रहा है, ताकि जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल की जा सके। 

विज्ञापन
Ankita Murder Case: VIP Guest Mystery not solved even after one month of murder
अंकिता भंडारी की मां - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही थी। बताया जा रहा कि पुलिस मामले में नवंबर माह के शुरुआत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसके लिए कुछ रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने पुख्ता जांच के लिए इस केस से संबंधित साक्ष्यों को परीक्षण के लिए केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला चंडीगढ़ भी भेजा था। वहां से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed