{"_id":"635c2af9ce87305cad3e3b0c","slug":"uttarakhand-public-service-commission-postponed-pcs-mains-exam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल जनवरी में होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, अब अगले साल जनवरी में होगी
Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:51 AM IST
सार
Ukpsc Pcs Mains Exam Postponed News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।
विज्ञापन
परीक्षा स्थगित
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए उम्मीदवारों की वजह से परीक्षा की डेट आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी।
विज्ञापन
UKPSC: पीसीएस प्री का परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी, चौथी बार बदली कटऑफ, पढ़ें जरूरी जानकारी
विज्ञापन
हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे। लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।