{"_id":"635e6ba0f989983150021910","slug":"chhath-puja-2022-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-ganga-ghats-in-uttarakhand-for-sunset-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath 2022: उत्तराखंड में घाटों पर उमड़ी भीड़, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की मंगल कामना, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath 2022: उत्तराखंड में घाटों पर उमड़ी भीड़, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने की मंगल कामना, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 30 Oct 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्वांचल समुदाय के लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा उत्तराखंड के गंगा घाट और तटों पर भी देखने को मिली। पहाड़ से मैदान तक व्रतियों ने छठ घाटों पर जाकर पानी के बहते स्रोतों में खड़े हुए और जब भगवान भास्कर अस्ताचलगामी होने लगे तो उन्हें सायं कालीन अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रतियों ने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। ऋषिकेश में तपोवन, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, त्रिवेणी घाट, साईं घाट, रायवाला और हरिपुरकलां के गंगा घाट और तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
वहीं, हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भी बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे। देहरादून में पूजा के लिए बनाए गए तटों पर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उत्तरकाशी में लोगों ने भागीरथी नदी तट पर पूजा अर्चना कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।
2 of 7
उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
छठ घाटों की ओर जाते समय श्रद्धालुओं ने कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए जैसे पारंपरिक गीत गाए। आज यानी सोमवार की सुबह 6:32 बजे उदीयमान सूर्य के अर्घ्य देने के साथ सूर्योपासना का यह पर्व संपन्न हो जाएगा।
3 of 7
उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वा सांस्कृतिक मंच के 18 घाटों पर लगभग 20 हजार छठ व्रतियों ने संध्या 5:32 बजे डूबते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने उर्जा व समृद्धि के प्रतीक सुर्य देव का 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा है। रविवार की सुबह से व्रतियों ने बांस की बनी पूजा की टोकरी व सुपली में फल, चावल का लड्डू, कुछ शुद्ध हरी कच्ची सब्जीयां, मिठाईयां, शुद्ध देसी घी गुड़ के बने ठेकुये और पूजन सामग्री को सजाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही नहा-धोकर अपने हाथ से बनाए मिट्टी के चुल्हे पर ठेकुआ, खाजा, लड्डू वगैरह का प्रसाद बनाने का कार्य में महिलाओं ने किया। घाट पर आकर स्नान और सूर्य की उपासना, अर्घ्य एवं आरती की गई। मंच के संस्थापक महासचिव सुभाष झा ने बताया कि सभी घाटों पर मंच के कार्यकर्ता सोमवार की सुबह तक अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
5 of 7
उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
शहर के तमाम छठ घाटों मालदेवता रोड, डालनवाला बलवीर रोड, हरबंस वाला, केसर वाला समेत तमाम छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को बन रहा था। शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।