फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, अब संपत्तियों की भी होगी जांच

Sun, 30 Oct 2022 05:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Oct 2022 05:43 PM IST
सार

एसएसपी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीनों आरोपियों(पुलकित,अंकित और सौरभ) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Gangster Act on accused pulkit arya and two accused
पुलकित अंकित और सौरभ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। पौड़ी जिले की नवनियुक्त एसएसपी श्वेता चौबे ने पद संभालते ही हत्याकांड के दोषियों पर कड़ा एक्शन लिया है।



Uttarakhand : अंकिता हत्याकांड के आरोपी पुलकित आर्य की ऋषिकेश फैक्टरी में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

एसएसपी के निर्देश पर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने तीनों आरोपियों(पुलकित,अंकित और सौरभ) के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी चौबे ने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों पर गैंग्स्टर लगने के साथ ही उनकी परिसंपत्तियों की जांच भी की जाएगी। 

रविवार को पौड़ी मुख्यालय में एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि अंकिता की हत्या के आरोपी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट व उसके आसपास अनैतिक व्यापार, आपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। उन्होंने अंकिता की हत्या कर क्षेत्र की लोक शांति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने का जघन्य अपराध किया है।

Ankita Murder Case: Gangster Act on accused pulkit arya and two accused
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि युवा पीढ़ी नशे की लत की शिकार हो रही है। जिससे युवाओं को मुक्त करना और नशे के कारोबार की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस जिले में विशेष रूप से अभियान चलाएगी। 

Ankita Murder Case: Gangster Act on accused pulkit arya and two accused
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

वहीं, ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में कौन सा वीआईपी आने वाला था, यह बात अंकिता की हत्या के एक माह बाद भी राज बनी हुई है। किसी को बचाने की कोशिश हो रही है या फिर वाकई यह वीआईपी कमरे वाली थ्योरी है। इन सब सवालों के जवाब एसआईटी अब तक नहीं खोज पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Murder Case: Gangster Act on accused pulkit arya and two accused
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 18 सितंबर को अंकिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। अगले दिन वनंत्रा के मालिक और उसे दोस्तों ने ही पटवारी पुलिस को सूचना दी थी, मगर पटवारी पुलिस अंकिता को खोजने में नाकाम रही।

विज्ञापन
Ankita Murder Case: Gangster Act on accused pulkit arya and two accused
अंकिता को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

इस पर जांच रेगुलर पुलिस को दी गई। 22 सितंबर को पता चला कि अंकिता की वनंत्रा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दोस्तों ने नहर में धक्का देकर हत्या कर दी थी। अगले दिन अंकिता का शव भी बरामद हो गया। इसके बाद अंकिता और उसके दोस्त की चैट वायरल हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed