फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: सिरों की गिनती से पता चल रही यात्रियों की संख्या, हथियार और विस्फोटक सामग्री अब आसानी से पकड़ में आएगी

Thu, 19 May 2022 12:35 PM IST
रेनू सकलानी विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विनय बहुगुणा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 May 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Chardham yatra, passengers Number Counting in Kedarnath Dham,Two artificial intelligence cameras installed in temple complex
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में यात्रियों की सही संख्या का पता लगाने के लिए प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरे स्थापित कर दिए हैं। मंदिर परिसर सहित दो स्थानों पर लगाए गए इन हेड काउंटिंग कैमरों से यात्रियों की गिनती की जा रही है। इन कैमरों की मदद से घंटे के हिसाब से भी यात्रियों की संख्या मिल सकेगी।



इसके साथ ही केदारपुरी क्षेत्र में कौन यात्री किस स्थान पर कितनी देर रहा और एक स्थान से दूसरे स्थान कितनी बार गुजरा, इसके बारे में भी जानकारी मिलेगी। केदारनाथ में 11 दिनों में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुुंच चुके हैं। अनुमान है कि माह के आखिर तक यह आंकड़ा चार लाख तक पहुंच सकता है।


अधिकारियों की मानें तो यात्रियों की वास्तविक संख्या इससे अधिक है। इसलिए अब जिला प्रशासन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरे स्थापित कर दिए हैं। यह कैमरे अपने दायरे में मौजूद लोगों के सिर की गणना कर संख्या बताता है। साथ ही धाम में किसी यात्री के पास यदि कोई विस्फोटक सामग्री या हथियार है तो उसके बारे में भी कैमरा जानकारी दे देगा।

Chardham yatra, passengers Number Counting in Kedarnath Dham,Two artificial intelligence cameras installed in temple complex
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

यह पहला मौका है, जब केदारनाथ यात्रा में यात्रियों की गणना के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरा का उपयोग किया जा रहा है। इस वर्ष हरिद्वार कुंभ में भी इन कैमरों की मदद से निगरानी की गई थी। 

Chardham yatra, passengers Number Counting in Kedarnath Dham,Two artificial intelligence cameras installed in temple complex
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

यह कैमरा थ्रीडी बेस तैयार कर एक स्थान पर मौजूद लोगों के सिरों की गिनती करता है। सॉफ्टवेयर के जरिये स्कैन कर सही संख्या मिलती है। साथ ही एक व्यक्ति उस स्थान से कितनी बार गुजरा, इस बारे में भी जानकारी मिल जाती है। इस कैमरा को ओवर हेड क्लोज सर्किट टेलीविजन कैमरा भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham yatra, passengers Number Counting in Kedarnath Dham,Two artificial intelligence cameras installed in temple complex
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक 18 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इन कैमरों को डीएम व एसपी कार्यालय, सोनप्रयाग, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से लिंक किया गया है। जहां से 16 किमी पैदल मार्ग से केदारनाथ के चप्पे-चप्पे के बारे में जानकारी मिल रही है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में कुत्ते को घुमाने और पूजा कराने पर आक्रोश, भावनाएं आहत करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

विज्ञापन
Chardham yatra, passengers Number Counting in Kedarnath Dham,Two artificial intelligence cameras installed in temple complex
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों से यात्रियों की गणना शुरू कर दी गई है। इससे प्रतिदिन सही संख्या मिलेगी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हुए 18 से 20 घंटे नियमित निगरानी की जा रही है।  -मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed