फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham: बदरीनाथ धाम के लिए स्लॉट फुल, बाबा केदार के दर्शन के लिए करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब से होंगे रजिस्ट्रेशन

Thu, 19 May 2022 12:33 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 May 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
For Badrinath Dham the slot is full up to 25, for Gangotri, Yamunotri and Baba Kedarnath wait till June 9
चारधाम यात्रा - फोटो : AmarUjala

दो साल बाद बिना किसी पाबंदी की शुरू हुई चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को ऐसा रैला उमड़ रहा है कि चारों धामों में तिल रखने की जगह नहीं बच रही। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तय करने के बाद सभी स्लॉट फुल हो गए हैं। स्लॉट फूल होने से हरिद्वार के दोनों केंद्रों पर यात्रियों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है।



बदरीनाथ धाम के लिए 25 तक का स्लॉट फुल है और गंगोत्री, यमुनोत्री व बाबा केदारनाथ के लिए तो नौ जून तक इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्रियों ने चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार हरिद्वार में ही डेरा डाल दिया है, जबकि कई लोग समय अभाव के कारण लौट गए।

तीन मई को उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा शुरू हुई थी। पहले ही दिन से बड़ी संख्या में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। पहले तो सरकार की ओर से हर रोज यात्रियों की संख्या सीमित करने को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे।

For Badrinath Dham the slot is full up to 25, for Gangotri, Yamunotri and Baba Kedarnath wait till June 9
चारधाम यात्री, हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

धामों में अव्यवस्था होने और 2013 की आपदा से सबक लेते हुए दर्शन करने के लिए यात्रियों की संख्या सीमित कर दी गई। बदरीनाथ में 16 हजार, केदरानाथ में 13 हजार, गंगोत्री में आठ हजार और यमुनोत्री में पांच हजार यात्रियों को ही एक दिन में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया जा रहा है।

For Badrinath Dham the slot is full up to 25, for Gangotri, Yamunotri and Baba Kedarnath wait till June 9
चारधाम यात्री, हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में यात्रियों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए रेलवे स्टेशन और जिला पर्यटन विकास कार्यालय में काउंटर खुले हैं। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में नौ जून तक स्लॉट फुल होने से पंजीकरण बंद हैं। लेकिन बुधवार से बदरीनाथ यात्रा के लिए भी 25 मई तक स्लॉट फुल होने से पंजीकरण बंद कर दिए गए। हरिद्वार चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
For Badrinath Dham the slot is full up to 25, for Gangotri, Yamunotri and Baba Kedarnath wait till June 9
चारधाम यात्री, हरिद्वार में रजिस्ट्रेशन के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार पहुंचने पर पंजीकरण प्रक्रिया बंद होने की जानकारी मिलने से श्रद्धालु निराश हैं। पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। अगले 23 दिन तक भी पंजीकरण नहीं होने के बाद भी ऐसे श्रद्धालुओं की संख्या बहुत है जो बाबा के दर्शन के लिए इंतजार करने के लिए यहीं रुक गए हैं।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: मंदिर परिसर में कुत्ते को घुमाने और पूजा कराने पर आक्रोश, भावनाएं आहत करने वालों पर कार्रवाई के आदेश


 
विज्ञापन
For Badrinath Dham the slot is full up to 25, for Gangotri, Yamunotri and Baba Kedarnath wait till June 9
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला

चारों धामों के लिए यात्रियों के दर्शन करने के स्लॉट फुल हो जाने से पंजीकरण बंद करने के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं। जिससे यात्रियों के पंजीकरण नहीं किए जा रहे हैं। अब जैसे ही शासन से स्लॉट बुक करने की अनुमति मिलेगी। यात्रियों के पंजीकरण करने शुरू कर दिए जाएंगे। - सुरेश कुमार यादव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, हरिद्वार 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed