फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: दर्शनार्थियों की संख्या 14 लाख पार, खराब मौसम में भी चरम पर श्रद्धालुओं का उत्साह

Wed, 24 May 2023 10:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 May 2023 10:08 PM IST
सार

Chardham Yatra 2023 Update: इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम शुरू हुई है। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Number of pilgrims visited char dham crossing 14 lakhs in one Month
बदरीनाथ धाम में बारिश के बीच दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात टॉप-3 में शामिल है। इन राज्यों से सबसे अधिक तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक यात्रा के लिए 35 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।



Uttarakhand Weather: यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में हुई बारिश, कई जिलों में ओलावृष्टि के आसार

जबकि दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 14 लाख पार हो गया है। मौसम खराब होने पर बारिश और बर्फबारी भी भी यात्रियों का उत्साह चरम पर है। इस बार 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम शुरू हुई है। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ है।

Chardham Yatra 2023 Number of pilgrims visited char dham crossing 14 lakhs in one Month
यमुनोत्री धाम में बारिश के बीच श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में लगातार मौसम खराब है। इसके बावजूद यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। पर्यटन विभाग के मुताबिक चारधाम यात्रा में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल से सबसे अधिक तीर्थयात्री आ रहे हैं।

Chardham Yatra 2023 Number of pilgrims visited char dham crossing 14 lakhs in one Month
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के लिए अब तक 35 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।  जबकि 14.34 लाख तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। चारधाम यात्रा में बाबा केदार के दर्शन के लिए सबसे ज्यादा उत्साह है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Number of pilgrims visited char dham crossing 14 lakhs in one Month
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने 25 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई है। जबकि श्रद्धालुओं को आफलाइन पंजीकरण की सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Number of pilgrims visited char dham crossing 14 lakhs in one Month
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

धाम में दर्शन कर चुके यात्रियों की संख्या
केदारनाथ     496997
बदरीनाथ      380850
गंगोत्री         288963
यमुनोत्री       262032

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed