फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

G20 Summit Uttarakhand: भारतीय संस्कृति में रंगे विदेशी मेहमान, ऋषिकेश में पगड़ी पहनकर की गंगा आरती, तस्वीरें

Wed, 24 May 2023 09:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 May 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign Delegates doing ganga aarti in parmarth niketan photos
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

जी-20 सम्मेलन के लिए आए डेलीगेट्स बुधवार को परमार्थ निकेतन आश्रम में सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा की आलौकिक खूबसूरती को देखकर विदेशी मेहमान अभिभूत हो गए और इस मनोरम दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। कई मेहमानों ने आरती का लाइव प्रसारण भी किया। आरती के दौरान आश्रम के ऋषिकुमार आकर्षण का केंद्र रहे।

G20 Summit Uttarakhand: नरेंद्रनगर पहुंचे 64 विदेशी मेहमान, कल होगी एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक

आरती से पहले ऋषिकुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद ध्वनि के साथ डेलीगेट्स का भव्य स्वागत किया। सभी मेहमानों को मोगरा के फूलों की माला और पगड़ी पहनाई गई। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पगड़ी थी।

G20 Summit Uttarakhand Foreign Delegates doing ganga aarti in parmarth niketan photos
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

शिव स्तुति करपूर गौरमं करुणावतारम...., से गंगा आरती का शुभारंभ हुआ। गंगा आरती करने के बाद विदेशी मेहमानों ने हाथों में रुद्राक्ष का पौधा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। ध्यान की मुद्रा में सभी ने मां गंगा से पर्यावरण की रक्षा करने की प्रार्थना की। अस्तो मां ज्योर्तिंगमय... के साथ आरती का विधिवत समापन हुआ।

G20 Summit Uttarakhand Foreign Delegates doing ganga aarti in parmarth niketan photos
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान ग्रुप फोटो भी क्लिक किया गया, जिसमें भारतीय और पाश्चात्य सभ्यता का समागम दिखा। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, साध्वी भगवती सरस्वती आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign Delegates doing ganga aarti in parmarth niketan photos
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर रंग बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र रहीं। आरती स्थल पर लगी फोकस लाइटों ने गंगा की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। एक के बाद एक विभिन्न प्रकार की लाइटों ने आरती स्थल पर चमक बिखेर दिया।

विज्ञापन
G20 Summit Uttarakhand Foreign Delegates doing ganga aarti in parmarth niketan photos
जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों ने की गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

परमार्थ निकेतन की ओर से डेलीगेट्स को आश्रम की ओर से उत्तराखंड की जैविक हल्दी, रुद्राक्ष का पौधा और आश्रम की कुछ आध्यात्मिक पुस्तिकाएं भेंट किए गए। इसके अलावा मेहमानों को गांधीजी के संदेशों की पुस्तिका भी दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed