फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा का श्रीगणेश: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, उत्साह की देखें ये तस्वीरें

Sat, 22 Apr 2023 12:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Apr 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beginning Gangotri-Yamunotri Dham doors opened on Akshaya Tritiya Watch Photos
गंगोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

अक्षय तृतीय के अवसर पर आज शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। गंगोत्री के कपाट 12:35 मिनट पर खोल दिए गए। जबकि यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई थी।


 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सुबह मां यमुना के मायके खरशालीगांव पहुंचे। यहां मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को मुखबा से मां गंगा की डोली आर्मी बैंड की धुनों के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। मां गंगा की विदाई के दौरान मुखबा गांव के ग्रामीण भावुक हो गए।

शुक्रवार को चारधाम यात्रा औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज शनिवार दोपहर को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को मां गंगा की भोगमूर्ति को डोली में विराजमान किया गया और मुखबा गांव से डोली को जयकारों के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आर्मी बैंड, ढोल दमाऊं और रणसिंगे के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।

Chardham Yatra 2023 Beginning Gangotri-Yamunotri Dham doors opened on Akshaya Tritiya Watch Photos
मां गंगा की डोली - फोटो : अमर उजाला

मुखबा गांव की महिलाओं ने फूल बरसाकर मां गंगा की डोली को विदा किया। इसके बाद तीर्थपुरोहित व श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ मुखबा से जांगला तक पगडंडी से 7 किमी तक पैदल चलकर गंगोत्री हाईवे पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग से पैदल भैरो घाटी पहुंचे।

Chardham Yatra 2023 Beginning Gangotri-Yamunotri Dham doors opened on Akshaya Tritiya Watch Photos
मां यमुना के मायके पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

यहां भैरो मंदिर में मां गंगा की डोली ने रात्रि विश्राम किया। आज शनिवार सुबह मां गंगा की डोली 8 बजे गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beginning Gangotri-Yamunotri Dham doors opened on Akshaya Tritiya Watch Photos
गंगोत्री धाम पहुंची मां गंगा की डोली - फोटो : अमर उजाला
और इसी के साथ अक्षय तृतीया पर दोपहर 12:13 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2023 Beginning Gangotri-Yamunotri Dham doors opened on Akshaya Tritiya Watch Photos
गंगोत्री धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें...Twitter Blue Tick: ट्वीटर ने उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी समेत कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed