फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Twitter Blue Tick: Twitter removed blue ticks of many Repotated persons including Uttarakhand Governor and CM

Twitter Blue Tick: ट्वीटर ने उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी समेत कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाए

Sat, 22 Apr 2023 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Apr 2023 03:00 AM IST
सार

Twitter Blue Tick News: ट्वीटर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड), पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस, भाजपा, बीजेपी उत्तराखंड, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विधायक सुमित ह्दयेश सहित तमाम नेताओं के ब्लू टिक हटा दिए।

विज्ञापन
Twitter Blue Tick: Twitter removed blue ticks of many Repotated persons including Uttarakhand Governor and  CM
ट्वीटर ब्लू टिक - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर ने शुक्रवार की सुबह से देशभर की कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाने शुरू कर दिए। इनमें उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य कई नेताओं के ब्लू टिक ट्वीटर ने हटा दिए। अब प्रतिमाह भुगतान करने पर ही ट्वीटर उन्हें ब्लू टिक देगा।

विज्ञापन


ट्वीटर पर ब्लू टिक को स्टेटस सिंबल माना जाता रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह (रिटायर्ड), पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस, भाजपा, बीजेपी उत्तराखंड, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विधायक सुमित ह्दयेश सहित तमाम नेताओं के ब्लू टिक हटा दिए। ब्लू टिक हटने वालों में पूर्व सीएम एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित तमाम नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand:  महंगी खरीद पर बिजली बिल बढ़ेगा तो कम पर घटेगा भी, जनसुनवाई के बाद होगा याचिका पर निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से जैसे ही ब्लू टिक हटे हुए मिले तो इन सभी के ट्वीटर अकाउंट को लेकर चर्चा होती रही। हालांकि बाद में पता चला कि अब ट्वीटर केवल उन्हीं को ब्लू टिक देगा जो कि 900 रुपये प्रतिमाह खर्च करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष का ब्लू टिक बरकरार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का ब्लू टिक बरकरार है। माना जा रहा है कि उन्होंने ट्वीटर का सब्सक्रिप्शन प्लान ले लिया है। इस वजह से कंपनी ने उनका ब्लू टिक नहीं हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed