फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: चार महीने में 11 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, चारधाम यात्रा के इतिहास में बना नया रिकॉर्ड

Fri, 09 Sep 2022 08:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Sep 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: 11 lakh pilgrims visited Kedarnath in four months made new record in history
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा के इतिहास में केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों का नया रिकॉर्ड बना है। चार महीने की यात्रा के दौरान 11 लाख से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इससे पहले 2019 में संपूर्ण यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या 10 लाख पहुंची थी। वही, बदरीनाथ धाम में साल 2019 में 12,44,100 पहुंचे थे। जबकि इस यात्राकाल में अभी तक धाम में 11,76,666 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में अब इस बार चारधाम यात्रा भी नया कीर्तिमान बनाने की ओर है।



Pitru Paksha: बदरीनाथ में इस जगह पिंडदान से मिलता है आठ गुना पुण्य, यहां पितरों के तर्पण का है विशेष महत्व

वर्ष 2019 की चारधाम यात्रा में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कुल 34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर रिकॉर्ड बनाया था। दो साल तक कोविड महामारी के कारण यात्रा प्रभावित रही। इस साल यात्रा शुरू होते ही चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिसे नियंत्रित करने के लिए सरकार को धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए संख्या तय करनी पड़ी। 

Kedarnath Yatra 2022: अब तक 11 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, दीपावली तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल

छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे थे। चार महीने में आंकड़ा 11 लाख पार कर गया, जो कि इतिहास में रिकॉर्ड बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सुगम चारधाम यात्रा व अतिथि देवो भव: के अनुसार तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Chardham Yatra 2022: 11 lakh pilgrims visited Kedarnath in four months made new record in history
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन सचिव व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सीईओ सचिन कुर्वे ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। चारधाम व हेमकुंड साहिब में अब तक 33 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि सितंबर में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। 

Chardham Yatra 2022: 11 lakh pilgrims visited Kedarnath in four months made new record in history
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: 11 lakh pilgrims visited Kedarnath in four months made new record in history
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम               तीर्थ यात्रियों की संख्या
बदरीनाथ              11,76,666 
केदारनाथ              11,00,890
गंगोत्री                   5,06,073
यमुनोत्री                3,94,573
हेमकुंड साहिब      1,69,085
कुल-                   33,47,287

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022: 11 lakh pilgrims visited Kedarnath in four months made new record in history
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हो रहे निर्माण कार्य से केदारनाथ धाम नए स्वरूप में विकसित हुआ है। तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं और व्यवस्था से चारधाम यात्रा में लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। यह सरकार की एक उपलब्धि है। 
- सतपाल महाराज, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed