फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Yatra 2022: Heli service Online booking full till Diwali

Kedarnath Yatra 2022: अब तक 11 लाख तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, दीपावली तक हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल

Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Sep 2022 09:50 PM IST
सार

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने मानसून थमने के बाद एक सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 16 सितंबर से 24 अक्तूबर तक के लिए टिकटों की बुकिंग की गई।

विज्ञापन
Kedarnath Yatra 2022: Heli service Online booking full till Diwali
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून के सुस्त पड़ने के साथ ही चारधाम यात्रा में फिर से तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि दीपावली तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। केदारनाथ धाम में इस साल अब तक 11 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें 92 हजार यात्री हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ पहुंचे। 

विज्ञापन


Kedarnath-Badrinath:  मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक, बदरी-केदार धाम के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने मानसून थमने के बाद एक सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 16 सितंबर से 24 अक्तूबर तक के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। एक सप्ताह के भीतर ही दीपावली तक ऑनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। हेली सेवा से केदारनाथ जाने की योजना बना रहे तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन टिकट नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालित होती है। यूकाडा ने प्रतिदिन की क्षमता के आधार पर 70 प्रतिशत टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की है। जबकि 30 प्रतिशत टिकट हेली कंपनियों के माध्यम से ऑफलाइन बुक की जाती है। गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in पर केदारनाथ हेली सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाती है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए लोगों में भारी उत्साह है। दीपावली तक केदारनाथ हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है।

Trending Videos

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 33 लाख पार

इस बार तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट छह मई और बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुले थे। अब तक चारधामों में 33 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। सितंबर माह के लिए पांच लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है।

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री व श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed