फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2019: जानिए यात्रा का महत्व, कब शुरू हुई और किसने बनाए यहां के मंदिर

Sat, 08 Jun 2019 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Jun 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
chardham yatra 2019 importance of yatra and four dham establishment story
चारधाम यात्रा

हर साल अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ पावन चारधाम यात्रा की शुरुआत होती है। इस साल सात मई को चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई। वहीं नौ मई को केदारनाथ और 10 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट आम दर्शनों के लिए खोले गए।




chardham yatra 2019 importance of yatra and four dham establishment story
केदारनाथ

हर साल देश और विदेश से लाखों श्रद्धालु चारधाम दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। आइए जानते हैं चार धामों का महत्व, इन्हें किसने बनाया और चारधाम यात्रा कब से शुरू हुई। भगवान शिव का धाम केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, भगवान विष्णु का धाम बदरीनाथ चमोली में और मां गंगा व यमुना का धाम गंगोत्री-यमुनोत्री उत्तरकाशी जिले में स्थित हैं।

chardham yatra 2019 importance of yatra and four dham establishment story
बदरीनाथ

कहा जाता है कि 8वीं-9वीं सदी में आदिगुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ की खोज की थी। भगवान बदरीनाथ की मूर्ति यहां तप्त कुंड के पास एक गुफा में थी और 16वीं सदी में गढ़वाल के एक राजा ने इसे मौजूदा मंदिर में रखा था। केदारनाथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 1950 के दशक में यहां धार्मिक पर्यटन के लिहाज से आवाजाही बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chardham yatra 2019 importance of yatra and four dham establishment story
केदारनाथ

स्कंद पुराण के अनुसार गढ़वाल को केदारखंड कहा गया है। केदारनाथ का वर्णन महाभारत में भी है। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों के यहां पूजा करने की बात सामने आती है। माना जाता है कि केदारनाथ मंदिर आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा बनवाया था। बदरीनाथ मंदिर का वर्णन स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में वर्णन मिलता है। इसकी खोज भी आदिगुरु शंकराचार्य ने की थी।

विज्ञापन
chardham yatra 2019 importance of yatra and four dham establishment story
गंगोत्री धाम

गोरखा समुदाय के लोगों ने कुमाऊं-गढ़वाल 1790 से 1815 तक राज किया था। इस दौरान गंगोत्री मंदिर गोरखा जनरल अमर सिंह थापा ने बनाया था। वहीं यमुनोत्री के असली मंदिर को जयपुर की महारानी गुलेरिया ने 19वीं सदी में बनवाया था। हालांकि यह भी कहा जाता है कि यमुनोत्री को टिहरी के महाराज प्रताप शाह ने बनवाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed