फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revision of the pay matrix for government employees: A system implemented in line with the Central Government.

Dehradun News: सरकारी कर्मियों के पे-मैट्रिक्स में संशोधन केंद्र सरकार के अनुरूप लागू हुई व्यवस्था

Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Revision of the pay matrix for government employees: A system implemented in line with the Central Government.
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी सेवकों के पे-मैट्रिक्स (वेतन स्तर) में बड़ा संशोधन करते हुए इसे केंद्र सरकार की व्यवस्था के अनुरूप कर दिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के पे-मैट्रिक्स में वेतन स्तर-15 के स्थान पर 14 और 16 के स्थान पर स्तर-15 लागू माना जाएगा। उत्तराखंड सरकारी सेवक वेतन नियम 2016 की अनुसूची-1 के तहत पे-मैट्रिक्स में लेवल-13क के तुरंत बाद सीधे वेतन लेवल-15(1,44,200–2,18,200) और वेतन लेवल-16(1,82,200–2,24,100) अंकित किए गए थे। दूसरी ओर, केंद्र सरकार के केंद्रीय सिविल सेवा (संशोधन वेतन) नियम 2016 के तहत इन वेतनमानों को वेतन लेवल-14 एवं लेवल-15 के रूप में निर्धारित किया गया था। विभागीय पदीय संरचना व सेवा नियमावलियों में जहां भी पूर्व में वेतन लेवल-15 और 16 अंकित थे, उन्हें अब लेवल-14 और 15 ही समझा जाएगा। इस व्यवस्था से राज्य और केंद्र के बीच अधिकारियों के वेतन लेवल की विसंगति दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed