{"_id":"632723ef8f1de4247c6a66f3","slug":"char-dham-yatra-2022-pilgrims-crowd-again-in-badrinath-kedarnath-gangotri-and-yamunotri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/चमोली/उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश कम होते ही धामों में भक्तों की भीड़ उमड़ने शुरू हो गई है। बीते 10 से 17 सितंबर तक एक सप्ताह में ही केदारनाथ में 72463, बदरीनाथ में रविवार को ही 7678, यमुनोत्री में पांच माह में चार लाख और गंगोत्री में अब तक साढ़े पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं।
यात्रा बढ़ने से बाजारों से लेकर पैदल मार्गों में रौनक बढ़ गई है। केदारनाथ यात्रा में कपाट खुलने के बाद से अभी तक 11,82,385 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, बीते एक सप्ताह में ही 72 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
श्रीकेदार धाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा कारोबार की लिहाज से लाभकारी साबित हो रही है। बीकेटीसी के कार्यकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रा बढ़ने से धाम में सुबह चार बजे से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
2 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में यात्री व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, रविवार को मौसम खुलते ही बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि रविवार शाम चार बजे तक धाम में 7678 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
3 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे सीजन में बदरीनाथ में 12,88,039 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं यमुनोत्री धाम में बीते पांच माह में करीब चार लाख 24 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इनसे यमुनोत्री मंदिर समिति को करीब 60 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनोत्री धाम
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, मनोहन उनियाल आदि ने बताया इस बार धाम में ऐतिहासिक भीड़ के साथ आय में वृद्धि हुई है। गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के दिन से अब तक पांच लाख 45 हजार 276 यात्री मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं जबकि शनिवार को तीन हजार 212 भक्त धाम पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
चारधाम यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।