फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ: दुग्ध गंगा से गरूड़चट्टी तक बनेंगी तीन गुफाएं, बाबा के भक्त यहां कर सकेंगे योग और साधाना

Fri, 12 Jun 2020 06:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Three New cave in built in Kedarnath Dham for pilgrims meditation
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में अब बाबा के भक्तों के लिए तीन और गुफाएं बनने जा रही हैं। धाम में प्रस्तावित तीन गुफाओं में दो का निर्माण शुरू हो गया है। दुग्ध गंगा से गरूड़चट्टी तक बनने वाली गुफाएं तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएंगी। आने वाले दिनों में धाम पहुंचने वाले बाबा के भक्त यहां ध्यान, योग और मेडिटेशन कर सकेंगे।

Char dham yatra 2020: Three New cave in built in Kedarnath Dham for pilgrims meditation
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में कृत्रिम गुफाओं का निर्माण शामिल है। डीडीएमए-लोनिवि गुप्तकाशी द्वारा प्रस्तावित तीन गुफाओं में दो का कार्य एक सप्ताह पूर्व शुरू किया गया है। इन गुफाओं का उद्देश्य बाबा केदार के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं योग, साधना व ध्यान के लिए प्रेरित करना है। 

Char dham yatra 2020: Three New cave in built in Kedarnath Dham for pilgrims meditation
- फोटो : अमर उजाला

दो मीटर लंबाई व तीन मीटर चौड़ाई में बनानी जाने वाली गुफाओं के निर्माण के लिए शासन द्वारा 28.50 लाख रुपये जारी किए गए हैं और कार्य सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गुफाओं में जरूरी सुविधाएं मुहैया होंगी, जिससे साधकों को दिक्कत नहीं हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Three New cave in built in Kedarnath Dham for pilgrims meditation
- फोटो : अमर उजाला

दो वर्ष पूर्व मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर वुड स्टोर कंपनी द्वारा आठ लाख की लागत से ध्यान गुफा बनाई जा चुकी है। यहां बीते वर्ष 18-19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्यान गुफा में 17 घंटे तक साधना की थी। यात्राकाल में गढ़वाल मंडल विकास निगम ने यात्राकाल में ध्यान गुफा का संचालन कर एक लाख से अधिक की आमदानी की। इस दौरान यहां 95 लोगों ने ध्यान किया।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020: Three New cave in built in Kedarnath Dham for pilgrims meditation
- फोटो : अमर उजाला

दुग्ध गंगा से गरूड़चट्टी तक तीन गुफाएं तैयार की जानी हैं, जिसमें दो का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सितंबर तक गुफाएं तैयार कर प्रशासन के हैंडओवर कर दी जाएंगी।
-प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता, डीडीएमए-लोनिवि, गुप्तकाशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed