फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार मंडी से सब्जियां खरीदने पहुंच रहे देहरादून के व्यापारी, रात दो बजे से लग रही लंबी लाइन, तस्वीरें...

Tue, 09 Jun 2020 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: dehradun traders gone to haridwar mandi for Buying vegetables, and stay in long line
- फोटो : अमर उजाला

देहरादून की निरंजनपुर मंडी में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद मंडी बंद हो गई है। ऐसे में अब देहरादून के फल और सब्जी व्यापारियों ने हरिद्वार की मंडी का रुख कर लिया है। वहां भीड़-भाड़ और लाइन में लगने से बचने के लिए रात दो बजे से ही मंडी परिसर के बाहर फुटकर व्यापारी इकट्ठे हो रहे हैं।

Coronavirus In Uttarakhand: dehradun traders gone to haridwar mandi for Buying vegetables, and stay in long line
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के चलते मंडी में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। मंडी के मुख्य गेट पर लोगों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए  लाइनों में लगवाकर दस से 15 लोगों को ही मंडी परिसर के अंदर भेजा जा रहा है। इसके चलते कईं घंटे के बाद ही फुटकर व्यापारियों को मंडी परिसर में अंदर जाने का मौका मिल पा रहा है।

Coronavirus In Uttarakhand: dehradun traders gone to haridwar mandi for Buying vegetables, and stay in long line
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, दून के व्यापारियों के वहां जाने से हरिद्वार मंडी में सब्जी और फल की अचानक मांग बढ़ने से आवक भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है। व्यापारियों के साथ ही देहरादून के आस-पास के क्षेत्रों के किसान भी सब्जी और फल लेकर हरिद्वार मंडी में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: dehradun traders gone to haridwar mandi for Buying vegetables, and stay in long line
- फोटो : अमर उजाला

मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि देहरादून की निरंजनपुर मंडी बंद होने के कारण हरिद्वार की मंडी पर कुछ दबाव जरूर पड़ा है, लेकिन स्थिति सामान्य है। हरिद्वार मंडी में रायवाला, डोईवाला, कारगी चौक आदि स्थानों से व्यापारी फल और सब्जी लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: dehradun traders gone to haridwar mandi for Buying vegetables, and stay in long line
- फोटो : अमर उजाला

इसके चलते मंडी में फल और सब्जी की आवक में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि फल और सब्जियों के दाम में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed