{"_id":"653dd498667277f6b903cdd4","slug":"chandra-grahan-2023-photos-dehradun-lunar-eclipse-started-at-1-am-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण...देहरादून में ऐसे बदलता दिखाई दिया चांद का आकार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण...देहरादून में ऐसे बदलता दिखाई दिया चांद का आकार, तस्वीरें
देहरादून में शनिवार रात एक बजे से शुरू हुआ चंद्रग्रहण रात 2.20 बजे तक अलग-अलग आकार में नजर आया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया।
एक घंटा 19 मिनट तक रहे चंद्र ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत में भी देखा गया। सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में चंद्र ग्रहण नजर आया, तो आखिर में गुजरात के राजकोट में इसे देखा गया।
चंद्रग्रहण के चलते बदरीनाथ और केदारनाथ धाम मंदिर शनिवार को शाम चार बजे बंद कर दिए गए। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी सूतक के चलते चार बजे बंद कर दिए गए। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के कपाट खुले।
2 of 5
चांद: रात 12.55 मिनट पर
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया, समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों को शाम चार बजे बंद कर दिया गया। बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल ने कपाट बंद किए।
3 of 5
चांद: रात 01.40 मिनट पर
- फोटो : amar ujala
बदरीनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे राजभोग लगाया गया, जिसके बाद साफ-सफाई के लिए मंदिर को दो बजे तक बंद रखा गया। दो बजे मंदिर दर्शनों के लिए खोला गया। दो बजकर 10 मिनट पर सायंकालीन आरती हुई और साढ़े तीन बजे शयन आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चांद: रात 02.20 मिनट पर
- फोटो : amar ujala
केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया, शनिवार को सुबह से ही केदारनाथ में भक्तों की भीड़ जुटी रही। दोपहर तक मंदिर में छह हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके थे। एक बजे बाबा केदार को बाल भोग लगाया गया।
चंद्रग्रहण के बाद खुले बदरीनाथ धाम के कपाट
- फोटो : amar ujala
इस दौरान एक घंटे मंदिर को बंद रखा गया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व यमुनोत्री मंदिर समिति की पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया सूतक काल समाप्त होने के बाद मंदिर रविवार सुबह चार बजे खोल दिए गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।