फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri city will be bypassed four km long tunnel will be built will get relief from jam Uttarakhand news

Uttarakhand: पौड़ी शहर होगा बाईपास, चार किमी लंबी सुरंग बनेगी, अब घंटों की दूरी कुछ मिनटों में हो पाएगी पूरी

Sun, 29 Oct 2023 08:49 AM IST
रेनू सकलानी विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विनोद मुसान, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 Oct 2023 08:49 AM IST
सार

पौड़ी में सुरंग निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब फिजिबिलिटी स्टडी, डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। चार किमी सुरंग निर्माण के बाद पौड़ी शहर में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
Pauri city will be bypassed four km long tunnel will be built will get relief from jam Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पौड़ी शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास करने की तैयारी है। इसके लिए पौड़ी से पहले प्रेमनगर नामक स्थान से एक चार किमी लंबी सुरंग बनाई जाएगी। जो पौड़ी से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ रुपये की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

विज्ञापन


अब परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घोड़ीखाल तक करीब 18 किमी क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार किया गया, लेकिन इसकी जद में तमाम आवास, दुकान, बस अड्डा, लक्ष्मी नारायण मंदिर का मुख्य गेट और कई हेरिटेज बिल्डिंग के साथ करीब 500 प्रतिष्ठान आ रहे थे।
विज्ञापन


सुरंग के बन जाने से घंटों की दूरी कुछ मिनटों में पूरी हो पाएगी
इसके बाद लोनिवि एनएच डिवीजन ने शासन के माध्यम से प्रेमनगर के पास गडोलिया से लेकर घोड़ीखाल तक सुरंग बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था। यह सुरंग एनएच 534 (एनएच 119 पुराना) पर बनाई जाएगी। जो श्रीनगर से प्रेमनगर, पौड़ी, बुआखाल, घोड़ीखाल, ज्वालपा देवी, सतपुली, कोटद्वार, नजीबाबाद होते हुए मेरठ पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सड़क चारधाम यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। सुरंग के बन जाने से घंटों की दूरी कुछ मिनटों में पूरी हो पाएगी। सुरंग बन जाने से श्रीनगर से कोटद्वार की ओर जाने वाले वाहन गडोलिया प्रेमनगर से सीधे घोड़ीखाल निकल जाएंगे।

पौड़ी को नहीं मिला बाईपास का लाभ

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पौड़ी बाजार को बचाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रेमनगर के पास वर्षों पहले छह किमी लंबे बाईपास का निर्माण कराया था। जो बुआखाल से पास पहुंचता है। बाईपास की सड़क की पूरी कटिंग होने के साथ ही डामरीकरण को लेकर बजरी भी बिछाई जा चुकी थी। लेकिन वन क्षेत्र होने के कारण इसमें एनजीटी ने रोक लगा दी थी। इसके बाद से बाईपास का काम पूरा नहीं हो पाया। इसलिए इस सड़क का लाभ भी लोगाें को नहीं मिल पा रहा है।

ये भी पढ़ें...Global Investors Summit: बंगलूरू रोड शो में 4,600 करोड़ के निवेश पर करार, 18 कंपनियों ने भरी हामी

पौड़ी में सुरंग निर्माण के लिए मोर्थ ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब फिजिबिलिटी स्टडी, डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। चार किमी सुरंग निर्माण के बाद पौड़ी शहर में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे वाहन चालकों के समय और निधन की बचत भी होगी। - दयानंद, चीफ इंजीनियर, लोनिवि एनएच खंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed