फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

By Election: प्रदेश की सत्ता की धुरी बनने को बेताब चंपावत, तस्वीरों में देखें मतदाताओं का उत्साह और बूथों की ये खास झलकियां

Tue, 31 May 2022 02:50 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 31 May 2022 02:50 PM IST
सार

चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत वोट पड़े। बूथों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Champawat by-election 2022, women arrived in traditional clothes to vote, young voters enthusiasm is high, See Photos
चंपावत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

चंपावत सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर आज ईवीएम में लॉक हो जाएगी। मतदान सुबह सात से जारी है और शाम पांच बजे तक होगा। इस सीट पर सीएम धामी के अलावा कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं।

चंपावत के 96213 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 50171 पुरुष मतदाता और 46042 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों के संख्या 32 है। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे से पूर्व तक मतदेय स्थल पर पहुंचने वाले लोग वोट दे सकेंगे।

चुनाव कार्यालय के अनुसार चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 33.96 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। मतदान के शुरुआती दो घंटे में 18 प्रतिशत वोट पड़े। बूथों पर मतदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Champawat by-election 2022, women arrived in traditional clothes to vote, young voters enthusiasm is high, See Photos
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत लाने वाली भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट कांग्रेस के भुवन कापड़ी के हाथों हार गए थे। इसके बावजूद केंद्रीय आलाकमान ने उन पर विश्वास जताया और उन्होंने 23 मार्च को सीएम की दूसरी बार शपथ ली।

Champawat by-election 2022, women arrived in traditional clothes to vote, young voters enthusiasm is high, See Photos
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

21 अप्रैल को चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। दो मई को उपचुनाव की तिथि का एलान होने के बाद भाजपा ने चंपावत से धामी को प्रत्याशी बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Champawat by-election 2022, women arrived in traditional clothes to vote, young voters enthusiasm is high, See Photos
पारंपरिक परिधानों में वोट देने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कनल गांव बूथ में महिला वोटर पारंपरिक परिधान में वोट डालने पहुंची। उपचुनाव को लेकर महिलाओं में भरपूर उत्साह नजर आया।

विज्ञापन
Champawat by-election 2022, women arrived in traditional clothes to vote, young voters enthusiasm is high, See Photos
चंपावत उपचुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर वन विश्रामगृह बूथ पहुंचे। यहां सीएम ने युवा मतदाताओं का उत्साह बढ़ाया। सीएम को अपने बीच पाकर युवा भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान युवाओं ने सीएम के साथ फोटो भी ली। सीएम धामी भी बूथों का दौरा कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed