फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

Wed, 09 Dec 2015 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Dec 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

chamoli sisters suffer from strange disease.

उत्तराखंड में चमोली जिले के कांडा गांव में दो मासूम ‌बहनों में एक अजीब ‌बीमारी देखने को मिली है। ये दोनों बालिकाएं तीन साल से एक ही कमरे में कैद हैं। वे घर से बाहर सूर्य की रोशनी में आते ही लड़खड़ा कर गिर पड़ती हैं। उनकी आंखें बंद हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

chamoli sisters suffer from strange disease.

तीन वर्ष पूर्व दोनों बालिकाएं सामान्य थीं। गरीबी के चलते इनका पिता इन्हें किसी बड़े अस्पताल में नहीं दिखा सका है जिससे इनकी बीमारी का पता भी नहीं चल सका है। दशोली ब्लॉक के कांडा गांव के दलीप सिंह की तीन पुत्रियां विनीता (18), रुचि (16) और विजया (13) हैं। विनीता 12वीं कक्षा में पढ़ रही है जबकि रुचि और विजया तीन साल से अजीब बीमारी से ग्रसित हैं।

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

chamoli sisters suffer from strange disease.

ये दोनों बहनें सूर्य की रोशनी शरीर पर पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं। रुचि और विजया की मां बच्ची देवी का कहना है कि दोनों बालिकाओं के शरीर में अचानक यह बदलाव आया है। गरीबी के कारण बड़े अस्पताल में इनकी जांच तक नहीं करवा पा रहे हैं। पिता दलीप सिंह मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

chamoli sisters suffer from strange disease.

दलीप का कहना है कि दोनों बेटियां पांचवीं तक पढ़ी हैं। बीमारी के बाद से इनकी पढ़ाई भी छूट गई। पुत्र हरीश 23 साल का है, गरीबी के चलते दो वर्ष पूर्व नवीं कक्षा के बाद उसने भी पढ़ाई छोड़ दी है। स्थानीय ग्रामीण आनंद सिंह झिंक्वाण ने बताया कि अब ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर दोनों बहनों का इलाज कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

PIX: सूरज की रोशनी पड़ते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ती हैं ये बहनें

chamoli sisters suffer from strange disease.

जिला मुख्यालय पहुंचे उत्तराखंड सीएम हरीश रावत से भी ग्रामीणों ने दोनों बालिकाओं के इलाज की मांग की। इस पर सीएम ने उन्हें हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। रुद्र सिंह भंडारी और ताजबर भंडारी का कहना है यदि सरकार से इन्हें मदद मिलती है तो दोनों बहनें स्वस्थ हो सकेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed