नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भक्त नौ दिन तक मां का उपवास कर कन्या पूजन करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कन्या पूजन के बिना नवरात्रि पूजन के बिना देवी की पूजा अधूरी रहती है।
2 of 6
कन्या पूजन 2019
- फोटो : अमर उजाला
मां की उपासना के बाद शनिवार और रविवार को कन्या पूजन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी के दिन नौ कन्याओं का पूजन करने का विधान है। ज्योतिषाचार्य मयंक गौतम ने बताया कि शनिवार को अष्टमी पूजन करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी जो रविवार सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगी।
3 of 6
कन्या पूजन 2019
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इस दौरान मेष, सिंह, धनु, मिथुन, तुला, कुंभ राशि के लोगों के लिए सुबह 8 बज कर 46 मिनट से 11 बजे तक कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान कन्या पूजन करने से आर्थिक रूप से फायदा मिलने की आशा है। पहले किए गए निवेश का भी बढ़िया फायदा मिल सकता है।
4 of 6
कन्या पूजन 2019
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं वृषभ, कन्या, मगर, कर्क, मीन, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए 10 बजे से 11 बजकर 41 मिनट तक का शुभ मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि इस समय कन्या पूजन करने से रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। साथ ही भाग्य और कर्म दोनों के उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। नवमी के दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक ही रहेगा। इससे पहले कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।
ज्योतिषाचार्य शास्त्री संदीप कोटनाला ने बताया कि कन्या पूजन में आप 2 साल से लेकर 10 साल तक की नौ कन्याओं को बैठाएंगे तो शुभ होगा। कन्या पूजन के लिए सुबह नहा-धोकर भगवान गणेश और मां महागौरी की पूजा करें।