फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: जन्म का महीना बताता है आपका स्वभाव और करियर की दिशा

Thu, 11 Apr 2019 09:43 AM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Thu, 11 Apr 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
know all things about yourself by month of birth
महीने के अनुसार व्यक्ति का स्वभाव और करियर
व्यक्ति के जन्म की तारीख जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण जन्म का महीना भी होता है। हर महीने की अपनी एक विशेषता होती है, जिसका असर हर व्यक्ति के स्वभाव पर दिखता है। ऐसी मान्यता है कि जन्म का महीना करियर से लेकर स्वभाव तक बहुत सी चीजों को प्रभावित करता है। आइए जानते है आपके जन्म के महीने के अनुसार आपका स्वभाव और करियर ...


 
know all things about yourself by month of birth
जनवरी

इस माह में जन्मे लोगों पर सूर्य और शनि का विशेष प्रभाव होता है। ऐसा देखा जाता है कि इस महीने में जन्मे लोग अपने कार्य में कभी-कभी लापरवाही कर देते हैं। इनको अपने कार्यों में जल्दबाजी रहती है, जिस कारण यह अपना नुकसान खुद ही कर लेते है। जनवरी माह में जन्में लोग यदि सूर्य को जल चढ़ाएं तो इनके ऊपर से सभी संकट दूर हो जाते हैं। ऐसा देखा गया है कि इस महीने में जन्में लोग कला के क्षेत्र में माहिर होते है। 

know all things about yourself by month of birth
फरवरी

साल के दूसरे माह में फरवरी जन्में लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा होती है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी जातक के जीवन में शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। इस माह में जन्में लोग काफी मेहनती होते है। ऐसा अक्सर देखा जाता है कि इस महीने में जन्में लोग अपनी कला, वाणी से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है। इस महीने में पैंदा हुए किसी भी कार्य को बड़ी से आसानी और सरलता से पूरा कर लेते है। इस माह में जन्में लोगों के साथ एक समस्या भी होती है कि यह अपने आप को समय के अनुसार बदल नही पाते है, जो कभी-कभार इनके लिए परेशानी बन जाती है, इनको अपनी इस कमी को दूर करने के लिए भगवान शिव को रोज जल चढाना चाहिए और मां लक्ष्मी की आराधना करनी चहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know all things about yourself by month of birth
बृहस्पति
मार्च
शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि यह महीना देवताओं के गुरू बृहस्पति को समर्पित है। इस महीने पैदा हुए लेग परोपकारी होते हैं तथा धर्म के कार्यों में आगे रहते है। इस माह में जन्में लोगों को भगवान विष्णु की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस माह में जन्में जातक को भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से व्यक्ति के रूके हुए कार्य जल्दी सिद्ध हो जाते हैं। इस महीने जन्में लोग अड़ियल स्वभाव के होते है। इनके द्वारा कही गई बातों को ये लोग पत्थर की लकीर मानते है। हालांकि कई बार यही आदत इनके लिए रास्ते का रोड़ा बन जाता है।
विज्ञापन
know all things about yourself by month of birth
मंगल का राशिपरिवर्तन
अप्रैल
इस माह में जन्मे लोगों के ऊपर मंगल की विशेष कृपा होती है, अर्थात मंगल इस जातक के लिए अति शुभ होता है, जिस कारण इस माह में जन्में लोग ऊर्जावान होते है। इनका स्वभाव जिद्दी होता है। ऐसे लोग खेल-कूद आदि क्षेत्रों में काफी तरक्की करते है। इस माह में जन्में जातकों को मां दुर्गा की पूजा अवश्य करनी चाहिए, मां की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी कोई परेशानी नही आती है। साथ ही इस महीने में जन्में जातक यदि अपनी मां के चरण स्पर्श रोज करे तो व्यक्ति के जीवन में कभी आर्थिक परेशानी नही आती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed