{"_id":"58fe25744f1c1b9228c0c1c9","slug":"case-of-death-after-rape-in-nainital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल के CCTV में कैद हुई दरिंदगी, सच जानकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल के CCTV में कैद हुई दरिंदगी, सच जानकर कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हल्द्वानी-बरेली हाइवे पर रविवार रात दरिंदों ने दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और नग्न अवस्था में उसका शव हाइवे के पास फेंक गए। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पूरी वारदात पास के स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गई।
2 of 5
फुटेज में वहां एक ऑयल टैंकर और एक युवक दिखाई दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। अनुमान है कि टैंकर में आए लोगों ने ही वारदात की है। हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र में हाइवे किनारे एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे सोमवार सुबह युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 से 22 वर्ष के करीब है।
3 of 5
राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी तो सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे। साड़ी से उसका गला दबाया गया था। युवती के घुटनों में घसीटे जाने के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्कूल की बाउंड्री के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसमें युवती को 15 मिनट तक किसी का इंतजार करते देखा गया। फिर ऑयल टैंकर के पास से एक युवक के आने और स्कूल की तरफ जाते देखा गया। युवती के गले में साड़ी का फंदा डालकर घसीटकर ले जाने की फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी की फुटेज में घटनास्थल के दूसरी तरफ सड़क किनारे ऑयल टैंकर खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके आसपास से एक युवक के आने की भी फुटेज है।
विज्ञापन
5 of 5
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्यारे टैंकर से ही आए थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोंडियाल का कहना है कि सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। मौके के सीन से दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आ रही है। हत्याकांड में दो युवकों के शामिल होने की आशंका है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।