फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच बाजार पूर्व सीएम ने दुकान में जाकर तली पूरियां, देखने वालों की लगी भीड़, तस्वीरें..

Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jan 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Congress Ex Cm Harish rawat fry puri in har ki pauri food shop
पूरियां तलते पूर्व सीएम हरीश रावत

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जब हरकी पैड़ी पहुंचे तो उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। गंगा-गन्ना यात्रा के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरकी पैड़ी के पास स्थित पूरी की एक दुकान पर ले गए। जहां सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। 

Congress Ex Cm Harish rawat fry puri in har ki pauri food shop
पूरियां तलते पूर्व सीएम हरीश रावत

दुकान पर पहुंचते ही पूर्व सीएम हरीश रावत अलग अंदाज में नजर आएं और पूरियां तलने लगे। यह देखकर सब हैरान रह गए और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर पूरियों का लुत्फ उठाया। 

Congress Ex Cm Harish rawat fry puri in har ki pauri food shop
पूर्व सीएम हरीश रावत

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने हरिद्वार में गंगा-गन्ना यात्रा निकालकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि मोदी राज में बेरोजगारी बढ़ी है, किसान परेशान है, आम लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Ex Cm Harish rawat fry puri in har ki pauri food shop
गंगा गन्ना यात्रा में कांग्रेसी नेता हरीश रावत

लिहाजा ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि एक अच्छे दिल की जरूरत होती है, जो लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कर सके। 

विज्ञापन
Congress Ex Cm Harish rawat fry puri in har ki pauri food shop
पीएम मोदी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 50 लाख पद समाप्त कर रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं। देश में 26 लाख पद खाली पड़े हैं, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed