मेले में पहुंचे रुस्तम, राजा, सुल्तान (भैंसा) के साथ लोगों ने जमकर सेल्फी ली। मेले में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पशुपालकों ने अपने पशुओं की प्रदर्शनी लगाई। मेले में मुर्रा नस्ल के रुस्तम, राजा और सुल्तान भैंसा आकर्षण का केंद्र रहे। जिनकी कीमत करोड़ में है। प्रोग्रेसिव डेरी फारमर्स एसोसिएशन (पीडीएफए) की ओर से आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेले में सुल्तान, रुस्तम, लाडो व किंग जैसे मवेशियों की धूम है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीत चुके इन मवेशियों को देखने के लिए भारी भीड़ जुट रही है।
देखें हैं कभी ऐसे भैंसे, कोई शराब पीने का आदि तो कोई है इंटरनेशन चैंपियन, कीमत करोड़ों में, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय मेले में शुक्रवार को ख्याति प्राप्त मवेशियों की नुमाइश लगने से कौतूहल का माहौल बना रहा। मेले में हरियाणा, पंजाब के पशुपालक अपने पशु लेकर पहुंचे। दून का तूफान भैंसा भी चर्चा का विषय बना रहा। साथ ही मेले में सिंधी और देशी नस्ल की गायों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पीडीएफए के सीईओ डॉ. अतुल जोशी ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देना है। जिससे लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मेले में आए किसानों को आधुनिक तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश में कृषि में अधिक रोजगार नहीं है।
रोहतक के गतौली गांव के रहने वाले रुस्तम के मालिक दलेल सिंह ने बताया कि भैंसा की लंबाई 16.5 फीट है। उसकी रोजाना की खुराक में 20 लीटर दूध, गाजर, फल, दही, दाना और हरा चारा शामिल है। उन्होंने बताया कि वह रुस्तम का सीमेन बेचकर हर साल लगभग 40 लाख रुपये कमाते हैं। दलेल सिंह ने बताया कि पशुपालन में भी अधिक लाभ मिलता है। रुस्तम साल 2016 से लेकर 2018 तक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुका है। रुस्तम को चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पशु का पुरस्कार दिया जा चुका है। रुस्तम नेशनल लाइव स्टाक चैंपियनशिप एक्सपो 2018 का भी विजेता रह चुका है। जिसके लिए उसे दस लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया था। इसकी मां भी कीर्तिमान बना चुकी है। रुस्तम की मां ने 25.5 लीटर दूध एक दिन में देकर रिकार्ड बनाया था। रुस्तम के सीमेन से पैदा किंग भी नाम कर रहा है।
सुल्तान
मेले में पहुंचा सुल्तान भैंसा अपनी शराब पीने की आदत के चलते चर्चा में रहा। भैंसा के मालिक नरेश बेनीवाल हरियाणा के बूढ़ोखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सुल्तान का वजन 1600 किलो है। मुर्रा नस्ल के इस भैंसा की ऊंचाई छह फीट से ज्यादा है। बेनीवाल दावा करते हैं कि उनका भैंसा दुनिया में सबसे ऊंचा भैंसा है। उन्होंने बताया कि देश में हुई कई प्रतियोगिताओं में सुल्तान विजेता रहा है। छह साल पहले उन्होंने सुल्तान को रोहतक से दो लाख 40 हजार रुपये में खरीदा था।
राजा
मेले में आया राजा भैंसा भी आकर्षण का केंद्र रहा। हरियाणा के ही निवासी राजा के मालिक नौशाद ने बताया कि राजा 1100 किलो है, उसकी उम्र साढे़ चार वर्ष है। जिसकी खुराक चना, सरसों, बाजरा, दस लीटर दूध और हरा चारा है। उन्होंने बताया कि राजा मुर्रा नस्ल का भैंसा है।