उत्तराखंड के सितारगंज में सूखी नदी तटबंध किनारे मिली लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कातिल मृतक का रिश्ते का भाई ही निकला। उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। रिश्ता टूटने पर वह उससे नाराज था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक की टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।
सुशांत हत्याकांड: भाई ही निकला कातिल, रिश्ता तुड़वाने से था नाराज तो खौफनाक तरीके से दे डाली मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक के परिजन जहां हत्यारोपी पर फिरौती के लिए उनके बेटे सुशांत सरकार की हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं हत्यारोपी विप्लव सरकार ने सुशांत पर उसका वैवाहिक रिश्ता तुड़वाना हत्या की वजह बताई। पुलिस के मुताबिक विप्लव ने जब सुशांत को शराब पिलाई तो रिश्ता तुड़वाने को लेकर सुशांत से उसका दोबारा विवाद हो गया और गुस्से में उसने सुशांत की हत्या कर दी। बता दें कि 26 जून को रुद्रपुर के समीप सूखी नदी तटबंध किनारे बांस की झाड़ियों के नीचे युवक का शव मिला था। सिर पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई थी। 27 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया था।
शिनाख्त न होने पर 30 जून को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें खुलासे में लगाईं। मृतक के हाथ पर 25 जून की क्वारंटीन मोहर लगी देख पुलिस रूदपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग प्रवासी केंद्र पहुंची। यहां 25 जून को आने वाले 83 प्रवासियों की सूची लेकर उनसे संपर्क साधा। इनमें चार लोगों को संक्षिप्त सूचीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू की गई तो पता चला मृतक पूर्व वर्धमान थाना अंबिका कालना, वार्ड 13 पश्चिम बंगाल का सुशांत सरकार (30) पुत्र सुभाष सरकार है, जिसे 18 जून को हाउस नंबर 47 भीमबस्ती अंबेडकरनगर साउथ दिल्ली निवासी विप्लव सरकार उर्फ रवि हरिद्वार घूमने के बहाने साथ लाया था। रवि सुशांत का रिश्ते का भाई है।
एसपी ने बताया 25 जून को रूद्रपुर में दोनों को विलेज क्वारंटीन किया गया था, लेकिन न तो दोनों विलेज क्वारंटीन हुए और न ही शक्तिफार्म में रहने वाले विप्लव के रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। उसी रात दोनों रूद्रपुर जेलकैंप सूखी नदी के किनारे तटबंध पहुंचे। यहां विप्लव ने सुशांत को शराब पिलाई और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी विप्लव ने साक्ष्य छिपाने के लिए सुशांत का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया। उसकी टी-शर्ट हटा दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी उतार दी। हत्यारोपी का पता चलने पर बृहस्पतिवार को उसे शक्तिफार्म तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मृतक की टी शर्ट, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी विप्लव सरकार उर्फ रवी ने कुछ दिन पहले दिल्ली में अपने अन्य साथी चमन और थापा के साथ मिलकर अपने साथी चुन्ना की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसी वजह से वह भागकर 18 जून को सुशांत सरकार के साथ दिल्ली से हरिद्वार घूमने निकला था और हल्द्वानी होते हुए 25 जून को रुद्रपुर आया था। कोतवाल सलाहउद्दीन बताते हैं कि 25 जून की रात को हत्या करने के बाद अगले दिन 26 जून को उसने सुशांत के पिता सुभाष सरकार को फोन कर बेटे को किडनैप करने की जानकारी दी थी और बेटे को छुड़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। सुभाष ने यह बात परिजनों को बताई तो 27 जून को चाचा सुनील सरकार ने साउथ दिल्ली के जौनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा लिखाया था।