फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पलक झपकते ही धराशायी हुआ भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाला पुल, सेना की मुसीबतें बढ़ीं, तस्वीरें...

Mon, 22 Jun 2020 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jun 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Bridge broken on Road Which connects india to china, See Horrific Visuals
चीन सीमा पर पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

भारत को चीन सीमा से जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ में बना पुल सोमवार को पलक झपकते ही टूट गया। हादसा उस समय हुआ जब पुल से पोकलैंड मशीन लदा ट्राला गुजर रहा था। ट्राले में लदी पोकलैंड मशीन नदी में समा गई। इसके साथ ही चीन सीमा से संपर्क भी कट गया है। हादसे में ट्राला चालक और पोकलैंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। 

Bridge broken on Road Which connects india to china, See Horrific Visuals
- फोटो : अमर उजाला

वर्तमान से चीन सीमा तक सड़क निर्माण का कार्य तेज गति से हो रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को ट्राला से पोकलैंड मशीन ले जाई जा रही थी। सेनर गाड़ के पास बने पुल पर ट्राला के चढ़ते ही पुल टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी मुनस्यारी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Bridge broken on Road Which connects india to china, See Horrific Visuals
- फोटो : अमर उजाला

हादसे में लमगड़ा अल्मोड़ा निवासी ट्राला चालक गोवर्धन सिंह और पंजाब निवासी पोकलैंड ऑपरेटर लखविंदर सिंह को गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इस पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है और सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bridge broken on Road Which connects india to china, See Horrific Visuals
- फोटो : अमर उजाला

क्योंकि इसी रास्ते से भारतीय जवानों को रसद और खाद्य सामग्री पहुंचाई जाती है। इसके अलावा सीमांत के धापा, क्वीरीजिमिया, साइपोलो, लीलम, बुइपातों सहित मल्ला जोहार के मिलम, विल्जू, बुरफू, टोला, पांछू, लास्पा, गनघर, खिलाच, रिलकोट गांव का भी संपर्क टूट गया है। 

विज्ञापन
Bridge broken on Road Which connects india to china, See Horrific Visuals
- फोटो : अमर उजाला

मिलम मार्ग पर मना करने के बावजूद ट्राला चालक ने पोकलैंड से लदे वाहन को पुल के ऊपर से गुजार दिया। पुल टूटने के दौरान बनाए गए वीडियो में पुल का चौकीदार पुल पर ट्राला ले जाने से मना करते साफ सुना जा सकता है। सामरिक महत्व की सड़क पर बने पुल के चौकीदार खड़क सिंह ने बताया कि उसने बिना अनुमति पोकलैंड मशीन से लदे ट्राला को पुल से ले जाने को मना किया था। लेकिन चालक ने नहीं माना। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed