फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून पहुंचीं एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला, गंगा स्नान के बाद किए महादेव के दर्शन, तस्वीरें...

Sun, 17 Jan 2021 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress kavita kaushik Visited Dehradun Tapkeshwar Temple Today photos
देहरादून पहुंचीं एक्ट्रेस कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

टीवी पर चंद्रमुखी चौटाला के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री कविता कौशिक उत्तराखंड दौरे पर हैं। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद रविवार को कविता परिवार के साथ दून पहुंचीं। उन्होंने प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर मत्था टेका। इस दौरान मंदिर में उन्हें देखने वालों की भी भीड़ लग गई।

Bollywood Actress kavita kaushik Visited Dehradun Tapkeshwar Temple Today photos
परिवार के साथ एक्ट्रेस कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

कविता कौशिक दून में अपनी मौसी के घर ठहरी हैं। अमर उजाला से बातचीत में कविता ने बताया कि चंद्रमुखी चौटाला का किरदार उनकी असल जिंदगी से बहुत मिलता जुलता है। पिता पुलिस में थे तो पुलिसवाली का किरदार निभाने में आसानी हुई। कविता ने नौ साल तक एफआईआर सीरियल में चंद्रमुखी का किरदार बखूबी निभाया। कविता ने बताया कि वह जल्द ही पंजाबी फिल्मों में अभिनय करतीं नजर आएंगी।

Bollywood Actress kavita kaushik Visited Dehradun Tapkeshwar Temple Today photos
टपकेश्वर मंदिर में भोले बाबा के दर्शन करतीं एक्ट्रेस कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पांच पंजाबी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली गई है। वेब सीरीज में आने के लिए वह चंद्रमुखी जैसे किरदार का इंतजार कर रही हैं। कहा कि लंबे लॉकडाउन के बाद घर से बाहर निकलने का मौका मिला है। कोरोना से आए बदलाव को करीब से देखने के लिए उन्होंने परिवार संग रोड ट्रिप की योजना बनाई और मुंबई से गुजरात, राजस्थान, दिल्ली होते हुए उत्तराखंड पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress kavita kaushik Visited Dehradun Tapkeshwar Temple Today photos
टपकेश्वर मंदिर में एक्ट्रेस कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

वे अब कुछ और राज्यों का भ्रमण करेंगी। कविता के रिश्तेदार विवेक बाली ने बताया कि बीते शनिवार को कविता ने मसूरी की वादियों का दीदार किया था। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। एक्ट्रेस कविता कौशिक उत्तराखंड के कुमाऊं में काशीपुर की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress kavita kaushik Visited Dehradun Tapkeshwar Temple Today photos
टपकेश्वर मंदिर में एक्ट्रेस कविता कौशिक - फोटो : अमर उजाला

काशीपुर और नैनीताल के स्कूलों में पढ़ चुकीं कविता का कहना है कि उन्हें एफआईआर सीरियल में काम करने की प्रेरण अपने पिता से मिली। उन्हें उत्तराखंड की वादियां बेहद पसंद हैं। जब भी समय मिलता है तो वे यहीं आना पसंद करती हैं। कविता ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। बस अपने टैलेंट को निखारने की जरूरत है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed