फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून रेलवे स्टेशन पर घूमते दिखे एक्टर राजकुमार राव, फैन के कहने पर किया कुछ ऐसा कि जीत लिया दिल...

Sun, 17 Jan 2021 09:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Rajkummar Rao Fulfil His Fans Desire to Dehradun Railway Station
देहरादून रेलवे स्टेशन पर एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव रविवार को चेहरे पर मास्क लगाकर देहरादून रेलवे स्टेशन पर घूमते दिखे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा होने के बाद भी वे एक फैन की रिक्वेस्ट को मना नहीं कर पाए। फैन ने उनसे चेहरा दिखाने की गुजारिश की। राजकुमार राव ने फैन को निराश नहीं किया और मास्क हटाकर चेहरा दिखा दिया। इसके बाद वहां लोग काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने भी फैंस को हाथ उठाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उनके फोटो लिए और वीडियो भी बनाए।

Bollywood Actor Rajkummar Rao Fulfil His Fans Desire to Dehradun Railway Station
देहरादून रेलवे स्टेशन पर एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, इस साल की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर देहरादून में हैं। रविवार को फिल्म के कुछ सीन देहरादून रेलवे स्टेशन पर फिल्माए गए। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि कड़ी सुरक्षा में होने के चलते कोई भी बॉलीवुड सितारों से नहीं मिल पाया। 

Bollywood Actor Rajkummar Rao Fulfil His Fans Desire to Dehradun Railway Station
देहरादून रेलवे स्टेशन पर मास्क पहने हुए एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

रेलवे स्टेशन के बाहर बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए घंटों तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। वैनिटी वैन से राजकुमार राव जैसे ही बाहर आए तो लोग खुशी से झूम उठे। शाम को ओएनजीसी के समीप फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए। इस दौरान भी सेट के बाहर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। कोरोनाकाल में सुरक्षा को देखते हुए राजकुमार और भूमि चेहरे पर मास्क लगा कर ही सेट पर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Rajkummar Rao Fulfil His Fans Desire to Dehradun Railway Station
देहरादून रेलवे स्टेशन पर लोगों को रोकते बाउंसर - फोटो : अमर उजाला

वहीं, फिल्म की शूटिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर सेट लगा होने से लोगों के प्रवेश पर रोक थी। इसी दौरान एक रेलवे कर्मचारी स्टेशन पर जाने लगा तो शूटिंग के सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया। इस बात को लेकर दोनों में जबर्दस्त नोकझोंक हो गई। हालांकि जिम्मेदारी अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी अंदर जाने दिया गया। 

विज्ञापन
Bollywood Actor Rajkummar Rao Fulfil His Fans Desire to Dehradun Railway Station
बाइक पर एक्टर राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में राजकुमार पुलिसवाले के किरदार में हैं। उन्होंने क्लीन शेव के साथ मूछों वाला लुक रखा है। साल की पहली और बड़े बजट की फिल्म को लेकर अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दोनों ही बहुत उत्साहित हैं। ्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed