फिल्म अभिनेता गोविंदा ने तीर्थ नगर पहुंचकर गंगा किराने मनोहारी दृष्य का लुत्फ उठाया। गोविंदा को तीर्थनगरी इतनी भा गई कि भविष्य में फिल्म की शूटिंग का भी प्लान बना डाला। बेहद खास पल तीर्थनगरी में बिताने के बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
2 of 8
मक्के की रोटी सरसों का साग
बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने मुनिकीरेती के रामझूला व स्वर्गाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ नगरी के रामझूला पुल से मां गंगा के मनमोहक नजारों का आनंद उठाया। इसके बाद कुछ पल आराम किया फिर मुनिकीरेती स्थित मशहूर चोटीवाला होटल में बैठकर मक्के की रोटी, सरसों का साग और पनीर टिक्के का स्वाद चखा।
3 of 8
चोटीवाला होटल में अभिनेता गोविंदा
इस मौके पर उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि तीर्थनगरी से उनका पुराना नाता रहा है। जब भी मौका मिलता है वे तीर्थनगरी भ्रमण का लोभ संवरण नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद निजी दौरा है। वह केवल जीवनदायिनी मां गंगा का आर्शीवाद व पंसदीदा स्थल पर जीवन के कुछ पल बिताने के मकसद तीर्थ नगरी पहुंचे है।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश इतनी खास और आंखों को सुकून देने वाली जगह है कि आने वाले समय में यहां वादियों में फिल्म की शूटिंग का भी विचार बना रहे हैं। कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं जो आने वाले दिनों में तीर्थनगरी का हिस्सा होंगे।
5 of 8
चोटीवाला होटल में अभिनेता गोविंदा
इस मौके पर होटल के प्रबंधक आनंद भंडारी ने बताया कि अभिनेता गोविंदा को मक्के की रोटी व सरसों के साग और पनीर टिक्के परोसे गए। उन्होंने व्यंजनों की खूब सराहना की। गोविंदा वादा करके गए हैं कि भविष्य में जब भी तीर्थनगरी आने का मौका मिलेगा वे मक्के की रोटी और सरसों के साग का स्वाद जरूर लेंगे।