फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhilash Thapliyal: सीधी बात...पहाड़ी अंदाज... सुर्खियों में एस्पिरेंट्स फेम एसके सर, जोशीमठ के लिए छलका दर्द

Fri, 03 Feb 2023 10:27 AM IST
Renu Saklani रेनू सकलानी
Updated Fri, 03 Feb 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir in limelight spilled pain for Joshimath Uttarakhand
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

हमारे पहाड़ के बारे में एक बात कही जाती कि हमारे यहां रास्ते बड़े टेड़े मेढे होते हैं... लेकिन लोग बहुत सीधे होते है.. ये बात शायद हमने कई बार सुनी हो, लेकिन इन दिनों इसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। और इसके पीछे वजह है उत्तराखंड के अभिलाष थपलियाल। जिनका पहाड़ के सीधे साधे लोगों के प्रति दर्द छलका है।


   
बॉलीवुड की दुनिया में चमक रहे उत्तराखंड (पौड़ी) के युवा अभिनेता अभिलाष थपलियाल यूं तो कई बार अलग-अलग मंचों पर पहाड़ी बोली या पहाड़ से जुड़ी कई बातें साझा करते हैं, लेकिन इस बार फेमस कपिल शर्मा के शो पर कही उनकी बात लोगों के दिलों को छू गई। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

अभिलाष ने अमर उजाला से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने जोशीमठ में आई आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम यूपी का हिस्सा थे तो सोचते थे कि अलग  राज्य बनेगा तो हम बहुत तरक्की करेंगे, लेकिन अलग राज्य बनने के बाद भी हम इसे संभाल नहीं पा रहे हैं। हमारे पहाड़ के लोग जिनके हाथ हमेशा कठोर मेहनत करते हैं, वो आज हाथ जोड़कर अपने घरों के लिए रो रहे हैं। कहा कि जोशीमठ की जब तस्वीरें सामने आई मैं ही नहीं मेरी मां भी बहुत भावुक थी। उनका कहना था, कि क्या हाल हो गया है हमारे पहाड़ का।

Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir in limelight spilled pain for Joshimath Uttarakhand
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

अभिलाष कहते हैं कि असल में हमने पहाड़ को कभी समझा ही नहीं है। और न यहां के लोगों के दर्द को समझ रहे हैं। नेता शहर में बैठकर पहाड़ के लिए निर्णय लेते हैं। बतौर अभिलाष-पलायन का रोना बार-बार रोया जाता है, और सरकार ये कहकर अपना पल्ला झाड़ देती है, कि हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जोशीमठ जैसी आपदाएं लोगों को पलायन करने पर मजबूर कर रही हैं। हम तो दर्द केवल टीवी पर देखते हैं, लेकिन उस दर्द को असल में जोशीमठ के लोग ही  महससू कर सकते हैं। बतौर अभिलाष- पहाड़ बहुत खूबसूरत हैं, इन्हें ऐसे ही रहने दें।

Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir in limelight spilled pain for Joshimath Uttarakhand
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

अभिलाष कहते हैं कि हमारा सरनेम बड़ा नहीं है, इसलिए मेहनत बड़ी होनी चाहिए। ये उनकी मेहनत और ईमानदारी ही है कि उन्हें लोगों से प्यार मिल रहा है। कुछ दिन पहले ही अभिलाष फेमस कपिल शर्मा के शो पर आए थे, जहां पर शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ उन्होंने अपने पहाड़ी अंदाज में बात की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir in limelight spilled pain for Joshimath Uttarakhand
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

अभिलाष ने कहा मैंने एक बहुत सीधी सी बात कही थी, जो लोगों को भा गई। मैं आम जिंदगी में भी ऐसे ही रहना पसंद करता हूं। मेरा पहाड़ मेरी पहचान हैं, अपनी बोली भाषा को मैं कभी नहीं छोड़ सकता। मेरे घर पर भी सभी लोग हम अपनी पहाड़ी बोली में ही बात करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Abhilash Thapliyal Aspirants fame SK Sir in limelight spilled pain for Joshimath Uttarakhand
अभिलाष थपलियाल - फोटो : अमर उजाला

एस्पिरेंट्स वेब सीरीज ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। और इसके दूसरे पार्ट का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था। सीरीज के किरदार रहे एसके सर यानी अभिलाष थपलियाल, संदीप भैया और अभिलाष के किरदार को खास तौर पर पहचान मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed