विधानसभा चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के अभियान पर निकली भाजपा अब सिर्फ मोदी-मोदी के नारे के सहारे नहीं रहेगी। पार्टी अब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को भी जनता के बीच ले जाएगी।
2 of 7
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने शुक्रवार को दूसरे चरण के कार्यक्रमों का एलान किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर को जन्मदिवस है। पार्टी 31 दिसंबर तक हर बूथ में अटल संदेश सप्ताह का आयोजन करेगी।
3 of 7
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट
- फोटो : अमरउजाला
भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी प्रभारी श्याम जाजू में मौजूद थे। आगामी कार्यक्रमों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि अटल संदेश सप्ताह के दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जनता के मध्य वाजपेयी के राष्ट्र व राज्य हित में किये योगदान को ले जाएगी।
4 of 7
parivartan rally
- फोटो : AmarUjala
एक जनवरी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सम्मेलन होंगे जिनमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व पार्टी के बूथ सहायक भाग लेंगे। पांच जनवरी से 12 जनवरी के मध्य भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा संवाद कार्यक्रम का करेगा।
5 of 7
BJP Parivaratan Yatra rally
- फोटो : AmarUjala
ये सम्मेलन राज्य के नौ विधानसभा क्षेत्रों देहरादून, श्रीनगर, रूड़की, काशीपुर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व हरिद्वार में होंगे। इसी दौरान विधानसभा वार नारी सम्मान सम्मेलन होंगे। चुनाव के मद्देनजर गठित समितियों का पुनर्गठन भी होगा। भट्ट ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में कोर ग्रुप की बैठक में इन सभी कार्यक्रमों पर मुहर लगेगी।