उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार से संकट के बादल छट गए हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड मुख्यंमत्री ने सभी विरोधी विधायकों को मनाकर डैमेज कंट्रोल कर लिया है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उत्तराखंड सरकार गिरने की खबरें कमजोर पड़ने लगी हैं।
उत्तराखंड सीएम ने किया डैमेज कंट्रोल नहीं गिरेगी सरकार
- कांग्रेस विधायकों का मिल सकता है साथ।
- सभी विधायकों को होटल में ही रोका।
-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटेलीजेंस रख रही थी असंतुष्टों पर नजर
बृहस्पतिवार को यह सवाल सरगर्म रहा कि भाजपा असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों से हाथ मिलाकर विधानसभा में बजट पर वोटिंग के दौरान कोई बड़ा खेल करेगी। राजनीतिक पंडित यह मान रहे थे कि शक्तिमान प्रकरण में बाजी हाथ से चले जाने के बाद पार्टी करो या मरो जैसी स्थिति में आकर खड़ी हो गई है।
ऐसे में भाजपा को अपना मंसूबा पूरा करने में उन असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का साथ मिल सकता था जो अब तक मंत्री बनाए जाने की आस लगाए बैठे थे। कारण कि, उनका मानना था कि अब मंत्री बन भी गए तो हाथ क्या लगना है? लिहाजा वे अपनी आस्था बदल सकते थे।
खुफिया पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली थी कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार खुद ऐसी आशंका से सहमी हुई थी।
विधायकों को रोकने को रातों-रात बुक हुआ होटल
इससे पहले इंटेलीजेंस को पाला बदलने वाले विधायकों पर नजर बनाए रखने को कहा गया था। कुछ राजनीतिक पंडित मुख्यमंत्री हरीश रावत की पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से हुई ताजा मुलाकात को भी इसी नजरिए से देख रहे थे।
खैर हकीकत क्या है, यह तो बजट पर वोटिंग के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेताओं की आकस्मिक दून यात्रा ने सियासी हलकों में गर्मी ला दी थी।
इन शीर्ष केंद्रीय नेताओं ने गुरवार देर शाम विधानमंडल दल की बैठक एक होटल में बुलाई थी। वहीं देर रात तक पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार मंथन किया था।
सभी विधायकों को होटल में ही रोका
उन्होंने सभी विधायकों को होटल में ही रोक लिया था और उनसे कह दिया कि अपनी गाड़ियां वापस भेज दें। उनके लिए एक ओर होटल तत्काल हायर की गई।
इस बीच भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों से एक मंत्री की मुलाकात भी चर्चाओं का केंद्र रही थी।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय व सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के अलावा नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी और संगठन के कुछ महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद थे।