फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बुलेट ट्रेन' की तरह सचिवालय में भाग रही है भाजपा के इस मंत्री के भाई की फाइल!

Thu, 24 Aug 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Aug 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
bjp minister brother reappointment file got bullet train speed
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

इन दिनों सचिवालय में भाजपा के मंत्री के भाई की फाइल की बुलेट ट्रेन की रफ्तार काफी चर्चा में है। अपर मुख्य सचिव, ओम प्रकाश से इस बाबत जानना चाहा तो उन्होंने जवाब दिया कि हो सकता है कि ऐसा कुछ हो रहा है। यह जरूरी नहीं कि मुझे हर बात की जानकारी हो। 


 

bjp minister brother reappointment file got bullet train speed
prakash pant
लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता कैलाश चंद्र पंत को सरकार  पीडब्ल्यूडी विभाग में ही पुनर्नियुक्ति देने जा रही है। पंत,  कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के बड़े भाई हैं। पुनर्नियुक्ति से जुड़ी फाइल ने सारी बाधाएं पार कर ली हैं, जल्द ही इस बाबत अधिकृत आदेश जारी किए जाने की तैयारी है। इस फाइल के बुलेट ट्रेन की तरह भागने को लेकर  सचिवालय के गलियारों में बड़ी चर्चा है।
 
 
bjp minister brother reappointment file got bullet train speed
भाजपा नेता प्रकाश पंत। - फोटो : अमर उजाला
सरकार में ही बैठे लोग कह रहे हैं कि सरकार बनने के बाद फिजूलखर्ची रोकने के मसले पर रिटायरमेंट के बाद पुर्नियुक्ति के दरवाजे से ताजपोशी पर भी रोक की चर्चा हुई थी, मगर खास के लिए उस सोच को नजरअंदाज कर दिया गया है। वे यह तंज करने में भी नहीं चूक रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई होने के नाते परामर्शी विभागों ने भी उन्हें पुनर्नियुक्त रिकमेंड करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp minister brother reappointment file got bullet train speed
फाइल - फोटो : Getty
अब फाइल वित्त सचिव के कार्यालय तक पहुंच चुकी है, जहां से आज-कल में अंतिम मुहर लग जाएगी। उन्हें संभवत: विभाग में विशेष कार्याधिकारी या फिर सलाहकार बनाया जाएगा। पुनर्नियुक्ति के बाद उन्हें उनका पूरा वेतन मिलता रहेगा। इस दौरान उन्हें पेंशन नहीं दी जाएगी।

 
विज्ञापन
bjp minister brother reappointment file got bullet train speed
prakash pant - फोटो : amarujala
वित्त, आबकारी, पेयजल जैसे विभागों के अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के बड़े भाई कैलाश चंद्र पंत बीती 31 जुलाई को पीडब्ल्यूडी विभाग से बतौर अधिशाषी अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी सेवा का ज्यादातर वक्त कुमाऊं परिक्षेत्र के महत्वपूर्ण जिलों में ही बिताया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed