फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत-सारा की 'केदारनाथ' के ट्रेलर पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, इन दो सीन को लेकर विरोध में आए लोग

Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Nov 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Bjp Leader objection on Kedarnath Movie sushant and sara kissing and Namaz Scene
kedarnath

सारा और सुशांत की अपकमिंग फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज होते ही बवाल शुरू हो गया है। भाजपा नेता भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने हाल ही में जारी केदारनाथ फिल्म के प्रोमो और टीजर पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाली है, जिस पर बड़ी संख्या में कमेंट्स आए हैं और ज्यादातर ने उनके उठाए सवालों पर सहमति जताई है।


 

Bjp Leader objection on Kedarnath Movie sushant and sara kissing and Namaz Scene
kedarnath

फेस बुक पर डाली गई अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वर्ष 2013 की त्रासदी पर बनाई जा रही फिल्म को लेकर खासा उत्साह था, लेकिन वो अब आशंकाओं में तब्दील होता दिख रहा है। फिल्म के जारी एक मिनट 39 सेकंड के टीजर व पोस्टर में केदारनाथ की तबाही और नायक-नायिका के बोल्ड सीन, नायक के नमाज अदा करने को भाजपा नेता ने हिंदू मान-मर्यादाओं और प्रतीकों के साथ खिलवाड़ करार दिया है। 

Bjp Leader objection on Kedarnath Movie sushant and sara kissing and Namaz Scene
kedarnath

अजेंद्र फिल्म रिलीज की तिथि के साथ दी गई टैग लाइन ‘प्यार एक तीर्थ यात्रा है’ पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म की नायिका के इंस्टाग्राम पर जारी पोस्टर में लिखे गए उस कैप्शन पर भी एतराज जताया है, जिसमें लिखा है कि कोई त्रासदी नहीं, प्रकृति का कोई क्रोध नहीं, भगवान का कोई कार्य प्रेम की शक्ति को पराजित नहीं कर सकता। अजेंद्र ने लिखा है कि केदारनाथ जैसे धाम की पृष्ठभूमि में रखकर ऐसी फिल्म का निर्माण घोर आपत्तिजनक है और हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp Leader objection on Kedarnath Movie sushant and sara kissing and Namaz Scene
kedarnath - फोटो : instagram

बता दें कि सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म है। फैंस ने इस ट्रेलर को खूब पसंद किया है। यह एक लव स्टोरी है। डॉयरेक्टर अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। 

विज्ञापन
Bjp Leader objection on Kedarnath Movie sushant and sara kissing and Namaz Scene
kedarnath

पहली ही फिल्म में किसिंग सीन को लेकर भी सारा काफी चर्चा में हैं। आपको शायद पता न हो कि केदारनाथ के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। इस फिल्म में केवल म्यूजिक है जो आपको कहानी की एक झलक देगा और कई सवाल छोड़ जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed