फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव से पहले पैसे बांटते हुए दिखे भाजपा नेता, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, तस्वीरें देखिए....

Thu, 15 Nov 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Bjp leader Ganesh Joshi Distributing money video viral before nikay chunav 2018
भाजपा विधायक गणेश जोशी पैसे बांटते हुए

उत्तराखंड में चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर भाजपा विधायक गणेश जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे महिलाओं को रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई प्रदेश कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत कर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधायक पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस की शिकायत पर राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को जांच के आदेश दे दिए हैं। 

Bjp leader Ganesh Joshi Distributing money video viral before nikay chunav 2018
भाजपा विधायक गणेश जोशी पैसे बांटते हुए

उधर, इस मामले में प्रदेश भाजपा का कहना है कि जोशी हिंदू रीति के अनुरूप छठ पर्व पर शगुन की परंपरा निभा रहे थे। बुधवार को महिलाओं को पैसे बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, सियासी हलकों में हलचल पैदा हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा, जहां उन्होंने चुनाव आयुक्त से शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को एक सीडी भी सौंपी। 

Bjp leader Ganesh Joshi Distributing money video viral before nikay chunav 2018
भाजपा विधायक गणेश जोशी पैसे बांटते हुए

कांग्रेस की शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को प्रकरण की जांच के आदेश दिए। इस मामले में विधायक जोशी का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने कार्यक्रम के मंच पर होने की जानकारी दी और कहा कि वे बाद में बात कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader Ganesh Joshi Distributing money video viral before nikay chunav 2018
भाजपा विधायक गणेश जोशी पैसे बांटते हुए

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की शिकायत का संज्ञान ले लिया है। देहरादून के जिलाधिकारी को जांच करने के लिए कहा गया है। 
- चंद्र शेखर भट्ट, राज्य चुनाव आयुक्त

कांग्रेस के आरोप पर आश्चर्य है। विधायक जोशी हिंदू रीति के अनुरूप छठ पर्व शगुन की परंपरा निभा रहे थे। कांग्रेस ने उसे चुनाव में पैसे बांटने से जोड़ दिया जो निंदनीय है। 
- डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश मीडिया प्रमुख, भाजपा

भाजपा विधायक गणेश जोशी ने निकाय चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। 
- गरिमा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

विज्ञापन
Bjp leader Ganesh Joshi Distributing money video viral before nikay chunav 2018
भाजपा विधायक गणेश जोशी पैसे बांटते हुए

प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कौशिक नजूल भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में उच्च न्यायालय से स्टे आदेश मिलने की झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसा कर वे मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि राज्य सरकार की ओर से न्यायालय में इस प्रकार की कोई याचिका दायर ही नहीं की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed