विवादित बयानबाजी को लेकर अनुशासनहीनता का नोटिस जारी होने के बावजूद भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बड़बोले बयान थम नहीं रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक देशराज कर्णवाल पर फिर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्णवाल जालसाज और फरेबी हैं।
2 of 7
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला
चैंपियन ने आरोप लगाया कि कर्णवाल और उनकी पत्नी पर सहारनपुर में छह मुकदमे दर्ज हैं। वे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उनसे कर्णवाल की पत्नी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने को कहेंगे।
3 of 7
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चेतावनी दी कि बुधवार तक सरकार ने कर्णवाल पर जाली प्रमाण पत्र मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो वे उच्च न्यायालय में मुकदमा लिखवाएंगे, तब सरकार की किरकिरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध कर चुके हैं।
4 of 7
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल
- फोटो : अमर उजाला
चैंपियन उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। कर्णवाल से विवाद को लेकर पूछे सवाल पर चैंपियन ने कहा कि कर्णवाल ने 2005 में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया था। इसकी जांच हुई, जिसमें लेखपाल निलंबित हुआ। लेकिन बाद में कार्रवाई रुक गई। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस एफआईआर नहीं लिख रही है। बुधवार तक मुकदमा नहीं लिखा गया तो वे कोर्ट चले जाएंगे। चैंपियन ने कहा कि विवाद की शुरुआत कर्णवाल ने की।
चैंपियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने के जुमले पर भी तंज कर बैठे। उन्होंने कहा कि मेरा सीना 53 इंच का है। 40.42 इंच का नहीं है। वहां तो कहने को 56 इंच है, उस हिसाब से मेरा 58 इंच का सीना है। उनका इतना कहते ही माहौल में ठहाके गूंज उठे। हालांकि चैंपियन ने मोदी का नाम नहीं लिया।