फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नैनीताल: कार और बाइक की जबरदस्त भिडंत में युवक की दर्दनाक मौत, देखिए हादसे की तस्वीरें...

Fri, 13 Dec 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Dec 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bike And Car Horrible Accident In Ramnagar Youth Killed See live Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में रामनगर के ग्राम ढिकुली क्षेत्र में देर रात कार और बाइक की हुई जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

Trending Videos
Bike And Car Horrible Accident In Ramnagar Youth Killed See live Photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली वही घटना में शामिल कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया । जानकारी के अनुसार, ग्राम पूछड़ी नई बस्ती निवासी नीरज सिंह 20 वर्ष पुत्र मानसिंह व सुनील सैनी 18 वर्ष पुत्र भगीरथ सैनी गुरुवार की शाम ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट से काम कर बाइक संख्या यूके19/1015 से अपने घर वापस लौट रहे थे।

Bike And Car Horrible Accident In Ramnagar Youth Killed See live Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसी बीच ग्राम लदुआ के पास रामनगर से जा रही कार और बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई। हादसे के चलते बाइक सवार उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से निजी वाहन से सरकारी अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike And Car Horrible Accident In Ramnagar Youth Killed See live Photos
- फोटो : अमर उजाला

जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुनील सैनी की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट का वीडियो एक रिसोर्ट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

विज्ञापन
Bike And Car Horrible Accident In Ramnagar Youth Killed See live Photos
- फोटो : अमर उजाला

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही दुर्घटना में शामिल कार को अपने कब्जे में लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने घटना का वीडियो भी जब्त कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed