{"_id":"5df23a388ebc3e87ed66f237","slug":"childless-couples-doing-worship-of-maa-anasuya-whole-night-even-snowfall-and-bitter-cold-weather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूनी गोद भरने को मां अनसूया के दर पहुंचे दंपती, भरी ठंड में जमीन पर बैठकर रातभर किया जप, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूनी गोद भरने को मां अनसूया के दर पहुंचे दंपती, भरी ठंड में जमीन पर बैठकर रातभर किया जप, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कड़ाके की ठंड और बर्फ की फुहारों के बीच संतान की कामना लेकर माता अनसूया के मंदिर में 345 बरोही (निसंतान दंपती) पहुंचे। कड़ाके की ठंड भी आस्था को डिगा नहीं पाई और मंदिर के सभा मंडप से लेकर परिसर तक महिलाओं ने रात्रि जागरण कर माता का जप किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य मंदिर में पहुंची बणद्वारा, सगर, देवलधार, खल्ला और कठूड़ गांव की देव डोलियां भी अपनी बहन अनसूया से विदा लेकर अपने-अपने स्थान के लिए लौट गईं। इसी के साथ दो दिवसीय अनसूया मेला भी संपन्न हो गया। बुधवार रात करीब आठ बजे अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के बाद सभी गांवों की देव डोलियां मंदिर के सभा मंडप में विराजमान हुईं। इसके बाद माता को राज भोग लगाया गया और पूजा-अर्चना हुई।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रात नौ बजे से बरोहियों (निसंतान दंपती) को पंजीकरण के क्रम में मंदिर के सभा मंडप में बैठाया गया। 270 बरोही सभा मंडप और 75 बरोही मंदिर परिसर में संतान की कामना के लिए बैठीं। इसके बाद रात्रि जागरण शुरू हुआ। इस रात्रि जागरण के बीच यदि किसी महिला को स्वप्न में माता या कोई कन्या दिखाई देती है तो दंपती की मुराद जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मध्य रात्रि से बारिश भी शुरू होने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था को मौसम भी नहीं डिगा पाया। भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ ही रातभर भजन-कीर्तन किया। बृहस्पतिवार को तीर्थ पुरोहितों ने बरोहियों को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद अनसूया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी देव डोलियों की विशेष पूजा-अर्चना हुई। दोपहर में भक्तों से विदा लेकर बारिश में ही सभी देव डोलियां भक्तों के साथ अपने-अपने मंदिरों के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आस्था पथ से लेकर अनसूया मंदिर तक विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से निशुल्क भंडारे का आयोजन किया गया था। जोशीमठ के पैनखंडा युवा संगठन, बंड युवा संगठन, दत्तात्रेय ट्रस्ट के साथ ही कई श्रद्धालुओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। निसंतान दंपतियों के साथ ही धाम पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता अनसूया के दर्शन कर परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।