नए साल में बैंकिंग सेक्टर अपने ग्राहकों को ऐसी सेवा से इंट्रोड्यूस करवा रहा है, जिसे जानने के बाद आपको फायदा ही होगा।
बैंक नए साल में नेत्रहीनों, दिव्यांगों और उम्र दराजों को बैंकिंग सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराएगा। इसके लिए उन्हें अपना खाता आधार से लिंक कराना होगा।
बैंक अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बैंक ने नए साल में नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें इन लोगों को चेक बुक इशू करेगा। जिसके बाद इन लोगों को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
ये लोग इसके बाद घर बैठे ही पैसा निकाल सकेंगे। यह व्यवस्था एक जनवरी से लागू की जाएगी। इसके तहत कस्टमर का केवाईसी फॉर्म भी घर पर ही सब्मिट होगा। साथ ही कैश भी घर पर ही मिलेगा।
खास बात यह है कि जिन सीनियर सिटीजन का केवाईसी हो गया है उनका अकाउंट खुद ही इस कैटेगरी में शो होने लगेगा। इससे बैंक को सुविधा देने में आसानी होगी।