Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi 2024: हरिद्वार में स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा में लगाई आस्था की पावन डुबकी, तस्वीरें

Sat, 13 Apr 2024 12:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Baisakhi Snan 2024 Devotees Huge crowd for ganga Snan in Haridwar traffic Jam
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

बैशाखी का पर्व धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। पर्व पर सुबह से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 



बैशाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। पुलिस ने स्नान को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। आज से तीन दिन के लिए हरिद्वार में रूट डायवर्ट रहेंगे। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Baisakhi 2024 Snan: 13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा हरिद्वार, अगले तीन दिन ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ये है रूट प्लान

Trending Videos
Baisakhi Snan 2024 Devotees Huge crowd for ganga Snan in Haridwar traffic Jam
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा है। वहीं, वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में हरिद्वार में ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के लिए पुलिस की तैयारी है।

Baisakhi Snan 2024 Devotees Huge crowd for ganga Snan in Haridwar traffic Jam
हरिद्वार में गंगा स्नान और आरती - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक, हरिद्वार, पार्किंग- अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi Snan 2024 Devotees Huge crowd for ganga Snan in Haridwar traffic Jam
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, सर्विसलेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया।

विज्ञापन
Baisakhi Snan 2024 Devotees Huge crowd for ganga Snan in Haridwar traffic Jam
देवप्रयाग संगम पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देवप्रयाग में भी तड़के से ही संगम स्थल और रामकुंड में पूजा अर्चना और स्नान करने वालों की भारी भीड़ रही। दिल्ली ,चंडीगढ़, पंजाब, यूपी और पौड़ी जिले के सालाण क्षेत्र के हजारों श्रदालुओं ने डोर थाली के साथ सारी रात देवी देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद सुबह गंगा स्नान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed