फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baisakhi Snan 2024 Haridwar divided into 13 zones and 39 sectors route will diverted for next three days

Baisakhi 2024 Snan: 13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा हरिद्वार, अगले तीन दिन ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, ये है रूट प्लान

Fri, 12 Apr 2024 07:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Apr 2024 07:27 PM IST
सार

Baisakhi Snan 2024: वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

विज्ञापन
Baisakhi Snan 2024 Haridwar divided into 13 zones and 39 sectors route will diverted for next three days
हरकी पैड़ी पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैशाखी स्नान पर्व पर 13 अप्रैल से तीन दिन के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने ब्रीफिंग की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बैशाखी स्नान मेला पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि जनपद में लोकसभा की चुनावी तैयारियां भी चल रही हैं। इसलिए हमें काफी चुनौतियों का सामना करते हुए पर्व को संपन्न कराना है।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिससे अपनी–अपनी जिम्मेदारियों पर कार्य योजना बनाते हुए अपने–अपने सर्किल में समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त करनी है। किसी चीज की कमी महसूस होती है तो पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh: परिवार के साथ इंदौर से ऋषिकेश घूमने आया सेना का जवान गंगा में डूबा, नहीं लगा कोई सुराग

Baisakhi Snan 2024 Haridwar divided into 13 zones and 39 sectors route will diverted for next three days

पुलिस फोर्स को आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण स्थानों पर नियुक्त करें। जिससे मेला क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर फोर्स मानक के अनुसार नियुक्त रहे। कहा कि मेले के दौरान जारी किया गया ट्रैफिक प्लान सभी को स्पष्ट रूप से मालूम होना चाहिए। जिससे रूट डायवर्जन में कोई दिक्कत न आए। मेले के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक व मोबाइल वाहन निरंतर अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण पर रहें। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर सतर्कतापूर्वक नजर रखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित करें। श्रद्धालुओं के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन एवं दृढ रखें।

अपने सीमावर्ती सेक्टर व जोनल प्रभारियों का मोबाइल नंबर, जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी आदि महत्वपूर्ण नंबरों को अपने पास अवश्य रखें। कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन का प्रयोग न करें। प्रभारी कंट्रोल रूम बॉर्डर के जनपदों से प्रति घंटा भीड़ का आकलन लेते हुए मेला कंट्रोल को जानकारी देते रहें। जिससे समय रहते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पार्किंग एवं स्नानघाटों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स नियुक्त किया जा सके।

ये रहेगा रूट प्लान

दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक, हरिद्वार, पार्किंग- अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू।

यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, कोरकालेज, ख्यातिढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, सर्विसलेन, सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा, बुढ़ीमाता, श्रीयंत्र पुलिया।

पार्किंग- बैरागी कैंप
- यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग।
- दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, नारसन, मंगलौर, नगला इमरती अंडर पास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया।

पार्किंग- बैरागी कैंप

पंजाब-हरियाणा से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग।
- पंजाब- हरियाणा, सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए नगला इमरती, कोरकालेज, बहादराबाद बाइपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार।
- पार्किंग- अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू।

नजीबाबाद से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग।
- छोटे वाहनों के लिए नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडी चौक।
- पार्किंग- दीनदयाल, पंतद्वीप, चम गादड़ टापू।

देहरादून, ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग।
- देहरादून, ऋषिकेश, नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा।
- पार्किंग-मोतीचूर पार्किंग

नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले वाहनों हल्के वाहनों व बसों के लिए रूट प्लान।
- नजीबाबाद से हरिद्वार जाने वाले वाहन गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा, बैराज, हाईवे में बांये होते हुए फ्लाई ओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहनों के लिए रूट प्लान।
- नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर से पथरी से सिंहद्वार होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed