फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैसाखी पर आस्था की डुबकी: स्नान के लिए उमड़ा धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम, भीड़ संभालना पुलिस के लिए चुनौती, तस्वीरें

Thu, 14 Apr 2022 09:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi Snan 2022 today, devotees gathered in Haridwar Dharmanagari, See photos
बैसाखी स्नान 2022, हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

बैसाखी स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को धर्मनगरी श्रद्धालुओं से पूरी तरह पैक हो गई थी। शहर के होटलों के साथ के धर्मशालाएं व गंगाघाटों पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। वहीं, बाजारों में भी यात्रियों ने जमकर खरीदारी की। मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन किए।

वहीं आज बैसाखी के साथ ही मेष संक्रांति का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। आज शाम छह बजे तक हरिद्वार पुलिस को यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोरोनाकाल में दो साल बाद पहली बार बिना किसी रोक टोक के बैसाखी व मेष संक्रांति स्नान हो रहा है।

धर्मनगरी में स्नान पर्व को लेकर एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन होटल बुक हो गए थे। स्नान पर्व से एक दिन पहले बुधवार को ही शहर के सभी होटलों में यात्रियों का आना शुरू हो गया था। वहीं धर्मशालाओं के अलावा गुरुओं के आश्रमों में आकर भी यात्रियों ने डेेरा डाल दिया था।

Baisakhi Snan 2022 today, devotees gathered in Haridwar Dharmanagari, See photos
बैसाखी स्नान 2022, हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

सुबह चार बजे से बैसाखी व मेष संक्रांति का स्नान शुरू हो गया था। 

Baisakhi Snan 2022 today, devotees gathered in Haridwar Dharmanagari, See photos
बैसाखी स्नान 2022, हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

शहर के सभी प्रमुख चौराहों व संपर्क मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस व सीपीयू के जवान तैनात कर दिए गए थे।

ये भी पढ़ें...हवाई यात्रा करने वाले कृपया ध्यान दें:  महंगी हो गई हेली सेवा, दूसरी बार बढ़ा किराया, पढ़िए अब कितनी करनी पड़ेगी जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi Snan 2022 today, devotees gathered in Haridwar Dharmanagari, See photos
बैसाखी स्नान 2022, हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते शाम के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया।  

विज्ञापन
Baisakhi Snan 2022 today, devotees gathered in Haridwar Dharmanagari, See photos
बैसाखी स्नान 2022, हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य विकास जोशी ने बताया कि बैसाख व संक्रांति का पर्व वृद्धि योग में होगा। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने पर लाभ मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed