फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहकारिता बैंक भर्ती घोटाला: स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गेट तोड़कर अंदर घुसने पर पुलिस ने रोका, तस्वीरें

Wed, 13 Apr 2022 04:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Apr 2022 04:45 PM IST
विज्ञापन
women congress workers protest against Cooperative Bank Recruitment scam case, See photos
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

सहकारिता बैंक भर्ती घोटाला के मामले में महिला कांग्रेस कार्यकरर्ताएं स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची। भारी संख्या में यहां एकजुट हुई महिलाओं ने गेट खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, जिस पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोका। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। 


बुधवार शाम को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भर्ती घोटाले को लेकर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित निवास का घेराव किया गया। मंत्री के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए वह आगे गेट तोड़कर बढ़ने की कोशिश करती रही। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लिया। 

 

बता दें, प्रदेश में सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता उजागर होने और जांच शुरू होने के बाद पहली गाज चार जिलों के जिला सहायक निबंधक (एआर) और चार महाप्रबंधकों (जीएम) पर गिरी है।

women congress workers protest against Cooperative Bank Recruitment scam case, See photos
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

चारों एआर और तीन महाप्रबंधकों का तबादला कर दिया गया है, जबकि डीसीबी देहरादून की महाप्रबंधक का सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने इस मामले की जांच शुरू कराई है, जो जारी है। जांच प्रभावित न हो, इसको देखते हुए शासन की ओर से इन अफसरों को हटाया गया है। इस मामले में सचिव सहकारिता मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला सहकारी बैंक, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती में हुई अनियमितता के संबंध में शासन की ओर से नियुक्त कमेटी जांच कर रही है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए संबंधित निबंधकों का तबादला किया जा रहा है।

women congress workers protest against Cooperative Bank Recruitment scam case, See photos
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सहकारिता में हुई भर्तियों को लेकर राज्य सचिवालय के मुख्य द्वार पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया और धरना दिया। कड़ी धूप में उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी धरने पर बैठे। गोदियाल ने नियुक्तियों में घोटाले का आरोप लगाया और सहकारिता मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। रोजगार के नाम पर युवाओं से उनके परिवार की खून-पसीने की कमाई डकारी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को-आपरेटिव बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती में हुए भारी भ्रष्टाचार ने सरकार की कलई खोलकर रख दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
women congress workers protest against Cooperative Bank Recruitment scam case, See photos
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी को-आपरेटिव बैंक में रिक्त पदों पर हुई भर्ती में भारी भ्रष्टाचार को अंजाम देने की नीयत से चयन परीक्षा उत्तराखंड के किसी स्थान पर कराने की बजाय नोयडा में आयोजित कर स्थानीय बेरोजगार नौजवानों के हक को मारा गया। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि सरकार में उगाही की खुली लूट मची हुई है, जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है।

ये भी देखें...कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर: पार्टी को कह सकते हैं अलविदा, पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी एक और राह

विज्ञापन
women congress workers protest against Cooperative Bank Recruitment scam case, See photos
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियों में घोटाले के आरोप के बीच डीबीसी के निदेशकों ने सामने आकर कांग्रेस के विरोध को राजनीति से प्रेरित बताया था। आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकाल में सहकारी बैंकों में बड़े पैमाने पर विभिन्न पदों पर बैकडोर से नियुक्तियां की गईं, उसकी भी जांच होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
अंदर घुसने की कोशिश की पुलिस ने रोका

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed